तीन दिवसीय व्यस्त दिल्ली दौरे से लौटकर मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण मांझी ने लोकर सेवा भवन पहुंचकर सरकारी कार्यों में हिस्सा लिया

PNS Bureau,23,Nov 25 :- गौरतलब है कि बीते शुक्रवार उत्कल केसरी हरेकृष्ण महताब की जयंती के अवसर पर आयोजित दो कार्यक्रमों एवं राज्य कैबिनेट बैठक के बाद रात में मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना हुए थे।
शनिवार को उन्होंने दिल्ली में भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में भाग लिया और साथ ही केंद्रीय मंत्रियों से भेंट कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा भी की। आज सुबह 7 बजे मुख्यमंत्री दिल्ली से रवाना होकर बिना विश्राम किए सीधे भुवनेश्वर हवाई अड्डे से लोकसेवा भवन पहुंचे और सरकारी कार्यों में जुट गए।
आज भी मुख्यमंत्री के केन्दुझ़र ज़िले में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम निर्धारित है। यह मुख्यमंत्री के दैनिक कार्यों की एक झलक है।
ओडिशा और ओडिशा वासियों के लिए मुख्यमंत्री दिन-रात एक कर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के शब्दों में – “जनसेवा के लिए और एक समृद्ध ओडिशा के निर्माण के लिए हमें और अधिक मेहनत करनी होगी।”(PNS)




