ब्रेकिंग
दोनों कमाते हैं, तो रिश्ते में भी हो बराबरी: कामकाजी पति-पत्नी ऐसे बनाए रखें प्यार और तालमेल टेक्सटाइल रिसर्च को मिलेगी नई रफ्तार, सरकार का जोर ‘लैब से बाजार’ तक पहुंचाने पर रामकृष्ण हेगड़े की जन्मशती पर उपराष्ट्रपति का नमन, बोले—‘महान संस्थान निर्माता पीढ़ियों को बदलते हैं... फसल पर मौसम की मार से किसानों को सुरक्षा कवच, PMFBY ने 10 साल में बनाया बड़ा भरोसा कैबिनेट ने 'आत्मनिर्भर भारत' के लिए राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति-2026 (NIPU-2026) को दी मंजूरी कोच्चि में 20 से 23 जुलाई तक 'ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2' की मेजबानी करेगा भारतीय नौसेना पीडीयूएनएएसएस में क्षेत्रीय श्रम आयुक्तों (केंद्रीय) के लिए 'रिकवरी मैनेजमेंट' पर तीन दिवसीय प्रशिक्... चमेली ओड़ा को न्याय दिलाने की मांग पर 17 जून को केंद्रापाड़ा जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगा यु... विश्व पर्यावरण दिवस पर IWWA ओडिशा सेंटर का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का बड़ा फैसला: चावल मिलिंग शुल्क दोगुना, किसानों से धान खरीद होगी और सुचार...
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव को भड़कना पड़ा महंगा: संत ने कहा- ‘2 घंटे नहीं दे सकते तो नहीं चाहिए’, बाद में CM ने मांगी माफी

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले स्थित सलकनपुर उत्तम सेवा धाम आश्रम में आयोजित तीन दिवसीय शरद पूर्णिमा महोत्सव के समापन कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के शामिल न होने पर हंगामा खड़ा हो गया. मुख्यमंत्री की गैरमौजूदगी से उत्तम स्वामी महाराज इतने नाराज हुए कि उन्होंने मंच से ही अपनी नाराजगी व्यक्त की और मुख्यमंत्री पर तंज कसा.

उत्तम स्वामी महाराज ने अपने संबोधन में कहा, “मुख्यमंत्री को वर्चुअल भी नहीं जोड़ें, जिसके पास दो घंटे का समय नहीं ऐसा व्यक्ति हमें नहीं चाहिए.” हालांकि, कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

मुख्यमंत्री ने मांगी माफी, खुद को बताया बच्चा

मामला गरमाने और महाराज की नाराजगी सार्वजनिक होने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव को तत्काल प्रतिक्रिया देनी पड़ी. मुख्यमंत्री मोहन यादव बाद में वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े. उन्होंने उत्तम स्वामी महाराज से माफी मांगते हुए कहा, “हम आपके बच्चे हैं, आप ही हमें आगे बढ़ाते हैं, मैं माफी मांगता हूं.”

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने राजनीतिक और धार्मिक गलियारों में हलचल मचा दी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button