ब्रेकिंग
दोनों कमाते हैं, तो रिश्ते में भी हो बराबरी: कामकाजी पति-पत्नी ऐसे बनाए रखें प्यार और तालमेल टेक्सटाइल रिसर्च को मिलेगी नई रफ्तार, सरकार का जोर ‘लैब से बाजार’ तक पहुंचाने पर रामकृष्ण हेगड़े की जन्मशती पर उपराष्ट्रपति का नमन, बोले—‘महान संस्थान निर्माता पीढ़ियों को बदलते हैं... फसल पर मौसम की मार से किसानों को सुरक्षा कवच, PMFBY ने 10 साल में बनाया बड़ा भरोसा कैबिनेट ने 'आत्मनिर्भर भारत' के लिए राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति-2026 (NIPU-2026) को दी मंजूरी कोच्चि में 20 से 23 जुलाई तक 'ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2' की मेजबानी करेगा भारतीय नौसेना पीडीयूएनएएसएस में क्षेत्रीय श्रम आयुक्तों (केंद्रीय) के लिए 'रिकवरी मैनेजमेंट' पर तीन दिवसीय प्रशिक्... चमेली ओड़ा को न्याय दिलाने की मांग पर 17 जून को केंद्रापाड़ा जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगा यु... विश्व पर्यावरण दिवस पर IWWA ओडिशा सेंटर का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का बड़ा फैसला: चावल मिलिंग शुल्क दोगुना, किसानों से धान खरीद होगी और सुचार...
देश

अंधविश्वास की खौफनाक बलि: लोहरदगा में पति-पत्नी और बच्चे का ट्रिपल मर्डर, गला रेतकर की गई हत्या

झारखंड के लोहरदगा जिले में ट्रिपल मर्डर की वारदात से पूरे इलाके सनसनी फैल गई है. आशंका है कि हत्या अंधविश्वास के चलते की गई है. यहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों की खून से लतपत शव बरामद हुआ. मृतकों में पति-पत्नी और उनका नाबालिक बच्चा शामिल है. मृतकों की पहचान- लक्ष्मण नगेसिया, उसकी पत्नी बिफनी नगेसिया और उनका लगभग 10 वर्षीय नाबालिक बेटे रामविलास नगेसिया के नाम से हुई है.

मामला जिले के पेशरार थाना क्षेत्र के करांग नामक गांव का है. गांव में एक साथ हुए ट्रिपल मर्डर की सूचना से हड़कंप मच गया है. हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है की इस ट्रिपल मर्डर की घटना को अंधविश्वास या डायन बिसाही की शंका में अंजाम दिया गया है या फिर किसी पुरानी आपसी रंजिश में…

अंधविश्वास के चलते हत्या

मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक ट्रिपल मर्डर की इस घटना को अंधविश्वास और डायन बिसाही की शंका में अंजाम दिया गया है, हत्याकांड में शामिल आरोपियों की पहचान और उनकी धर पकड़ के लिए पुलिस के द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इससे पहले भी हुई है ऐसी घटना

इस घटना से पहले राज्य की राजधानी रांची के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के धमधमिया नाम की बस्ती में ऐसी ही घटना हुई थी. मामले में रवि लोहरा नाम के सनकी पति ने घरेलू विवाद के बाद पहले अपनी पत्नी रेणु देवी की मसाला पीसने वाली सिलबट्टे से हमला कर हत्या कर दिया थी. इसके बाद, उसने अपने लगभग, 7 वर्षीय मासूम बेटे आरुष कुमार और फिर अपनी लगभग पांच वर्षीय मासूम बेटी आरोही कुमारी की उसी पत्थर के सिलबट्टे से हत्या कर दी थी

मामले में पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद आरोपी पति रवि लोहरा घर से फरार हो गया था. इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या करने प्रयास किया हालांकि वो गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी जान बच गई थी. इसके बाद पुलिस ने उसे ट्रिपल मर्डर के मामले में गिरफ्तार किया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button