ब्रेकिंग
दोनों कमाते हैं, तो रिश्ते में भी हो बराबरी: कामकाजी पति-पत्नी ऐसे बनाए रखें प्यार और तालमेल टेक्सटाइल रिसर्च को मिलेगी नई रफ्तार, सरकार का जोर ‘लैब से बाजार’ तक पहुंचाने पर रामकृष्ण हेगड़े की जन्मशती पर उपराष्ट्रपति का नमन, बोले—‘महान संस्थान निर्माता पीढ़ियों को बदलते हैं... फसल पर मौसम की मार से किसानों को सुरक्षा कवच, PMFBY ने 10 साल में बनाया बड़ा भरोसा कैबिनेट ने 'आत्मनिर्भर भारत' के लिए राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति-2026 (NIPU-2026) को दी मंजूरी कोच्चि में 20 से 23 जुलाई तक 'ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2' की मेजबानी करेगा भारतीय नौसेना पीडीयूएनएएसएस में क्षेत्रीय श्रम आयुक्तों (केंद्रीय) के लिए 'रिकवरी मैनेजमेंट' पर तीन दिवसीय प्रशिक्... चमेली ओड़ा को न्याय दिलाने की मांग पर 17 जून को केंद्रापाड़ा जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगा यु... विश्व पर्यावरण दिवस पर IWWA ओडिशा सेंटर का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का बड़ा फैसला: चावल मिलिंग शुल्क दोगुना, किसानों से धान खरीद होगी और सुचार...
महाराष्ट्र

MVA में सियासी हलचल! कांग्रेस को लेकर राज ठाकरे का बदला रुख? संजय राउत ने किया ‘बड़ा दावा’, क्या है नया समीकरण?

शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने राज ठाकरे को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दावा किया है कि एमएनएस अध्यक्ष राज ठाकरे खुद चाहते हैं कि कांग्रेस महाविकास अघाड़ी (MVA) में रहे. इससे पहले राज ठाकरे के उद्धव के साथ गठबंधन को लेकर एमवीए में कांग्रेस के साथ होने का राज ठाकर ने विरोध किया था. पहले राज ठाकरे कांग्रेस के चलते एमवीए में शामिल होने से मना कर रहे थे लेकिन अब संजय राउत ने राज की कांग्रेस के एमवीए में होने को लेकर बदली भूमिका पर बड़ा बयान दिया है.

संजय राउत ने कहा, खुद राज ठाकरे की इच्छा है कि कांग्रेस को एमवीए में होना चाहिए. यह उनकी भूमिका है निर्णय नहीं. मैं फिर से बोलता हूं क्योंकि हर किसी की महाराष्ट्र में अपनी भूमिका है. जैसे बालासाहेब, उद्धव ठाकरे, शरद पवार, राज ठाकरे की अहमियत और भूमिका है. उसी तरह कांग्रेस भी महाराष्ट्र की अहम पार्टी है. इसलिए राज्य के चुनाव आयुक्त से कल की मीटिंग वाले प्रतिनिधिमंडल में राज ठाकरे भी शामिल होंगे.

राज ठाकरे ने बैठक बुलाई

उधर, महाराष्ट्र में आगामी चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीतिक दिशा पर चर्चा के लिए मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने एक बैठक बुलाई थी. इस बैठक में मनसे प्रवक्ताओं, नेताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया. इस मौके पर राज ठाकरे ने नेताओं को आने वाले दिनों में पार्टी की कार्यशैली पर मार्गदर्शन दिया. बैठक के बाद मनसे नेता संदीप देशपांडे और बाला नांदगांवकर ने मीडिया से बातचीत की.

छठ पूजा को लेकर बड़ा बयान

संदीप देशपांडे ने कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, हमने कांग्रेस को कोई प्रस्ताव नहीं भेजा है. इसलिए उनकी बातों का कोई मतलब नहीं है. राज ठाकरे हमारी पार्टी का रुख़ तय करते हैं. राज ठाकरे कांग्रेस के साथ रुख के बारे में फ़ैसला लेंगे और सही समय पर सूचित करेंगे. उन्होंने छठ पूजा को लेकर भी बड़ा बयान दिया. देशपांडे ने कहा किमनसे छठ पूजा के खिलाफ नहीं है लेकिन अगर इसके पीछे राजनीतिक ताकत दिखाने की कोशिश की गई तो उसका विरोध किया जाएगा, यह राज ठाकरे का रुख है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button