ब्रेकिंग
चमेली ओड़ा को न्याय दिलाने की मांग पर 17 जून को केंद्रापाड़ा जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगा यु... विश्व पर्यावरण दिवस पर IWWA ओडिशा सेंटर का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का बड़ा फैसला: चावल मिलिंग शुल्क दोगुना, किसानों से धान खरीद होगी और सुचार... ओडिशा और जापान के तोत्तोरी प्रांत के बीच मैत्री समझौते पर चर्चा, आर्थिक एवं सांस्कृतिक सहयोग को मिले... नीट (यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए आवश्यक न... इजरायली स्टार्टअप ‘शिफ्टर्स’ ने जुटाए 1.02 करोड़ डॉलर, एआई-संचालित स्वायत्त रोबोटिक टीमों के विकास क... ईएसआईसी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीबीएस, बीडीएस और बी.एससी. नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश ... अफ्रीका में इबोला से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामाफो... जापानी फ्रूट सैंडो बना रहा है गर्मियों को खास, स्वाद के साथ कला का अनोखा संगम कैंसर केवल शारीरिक नहीं, मानसिक और भावनात्मक चुनौती भी: मरीजों और देखभालकर्ताओं के लिए व्यापक सहयोग ...
ओड़िशानबरंगपुरमुख्य खबर

 हिर्ली स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में आदर्श युवा ग्रामसभा आयोजित

PNS Bureau :-25 नवंबर 2025 को स्थानीय हिर्ली स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में आदर्श युवा ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री हितेश कुमार वर्मा, अध्यक्ष, केंद्रीय विद्यालय संगठन, नवरंगपुर उपस्थित थे। साभापति की भूमिका श्रीमती सुभाषिनी साहू, अध्यक्ष, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय ने निभाई। सम्मानित अतिथि के रूप में श्री जयप्रकाश साहू ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

विद्यालय के सामाजिक विज्ञान शिक्षक श्री श्रीराम शास्त्री ने ग्रामसभा के मुख्य उद्देश्य तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में सभी को विस्तार से अवगत कराया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अभिनय के माध्यम से ग्रामसभा की प्रक्रिया एवं महत्व को समझायाविचारक एवं निर्णायक मंडल में श्री राजेन्द्र कुमार सिंह यादव (सामाजिक विज्ञान शिक्षक, केंद्रीय विद्यालय संगठन नवरंगपुर) तथा श्री विद्याधर दिशारी (सामाजिक विज्ञान शिक्षक, ओडिशा आदर्श विद्यालय संगठन, हिर्ली) उपस्थित रहे।

विद्यालय की अध्यक्ष श्रीमती सुभाषिनी साहू के प्रयासों से पहली बार इस प्रकार का कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक ग्रामसभा का मंचन किया। इस आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षकगण, शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी शामिल रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। (PNS)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button