ब्रेकिंग
चमेली ओड़ा को न्याय दिलाने की मांग पर 17 जून को केंद्रापाड़ा जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगा यु... विश्व पर्यावरण दिवस पर IWWA ओडिशा सेंटर का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का बड़ा फैसला: चावल मिलिंग शुल्क दोगुना, किसानों से धान खरीद होगी और सुचार... ओडिशा और जापान के तोत्तोरी प्रांत के बीच मैत्री समझौते पर चर्चा, आर्थिक एवं सांस्कृतिक सहयोग को मिले... नीट (यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए आवश्यक न... इजरायली स्टार्टअप ‘शिफ्टर्स’ ने जुटाए 1.02 करोड़ डॉलर, एआई-संचालित स्वायत्त रोबोटिक टीमों के विकास क... ईएसआईसी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीबीएस, बीडीएस और बी.एससी. नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश ... अफ्रीका में इबोला से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामाफो... जापानी फ्रूट सैंडो बना रहा है गर्मियों को खास, स्वाद के साथ कला का अनोखा संगम कैंसर केवल शारीरिक नहीं, मानसिक और भावनात्मक चुनौती भी: मरीजों और देखभालकर्ताओं के लिए व्यापक सहयोग ...
पंजाब

पंजाब के स्कूल में Class Teacher पर चली ताबड़तोड़ गो+लियां, इधर-उधर भागे बच्चे

फरीदकोट : फरीदकोट से थोड़ी दूर स्थित सरकारी मिडिल स्कूल जंडवाला संधूआं में बच्चों को पढ़ा रहे एक टीचर को गोली लगने की खबर मिली है। इस घटना के दौरान शिक्षक ने भागकर अपनी जान बचाई। अच्छी बात यह रही कि इस घटना में स्कूल में मौजूद किसी भी बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

मौके पर जाकर मिली जानकारी के अनुसार, विज्ञान टीचर मंदीप सिंह बत्रा स्कूल में मौजूद थे। इसी बीच एक पुरुष और एक महिला आए और मंदीप सिंह के पैरों में दो गोलियां दाग दीं, लेकिन बत्रा बच गए। गोलियों की आवाज़ सुनकर बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। जब अन्य शिक्षक, मिड-डे मील वर्कर और ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे, तो हमलावर तेज़ी से वहां से भाग निकले। उधर, घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

जानकारी देते हुए शिक्षक मनदीप सिंह ने बताया कि हरप्रीत सिंह, जिसके साथ उनका पुराना मामला है, अपनी पत्नी के साथ आया और स्कूल के अंदर उन पर दो गोलियां चलाईं। इसके बाद उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। बाद में आरोपी ने उन पर कुर्सी फेंकी और स्कूल से फरार हो गया। इस बीच, सादिक थाने के एसएचओ नवदीप भट्टी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश है, जिसके चलते हरप्रीत सिंह ने शिक्षक मनदीप सिंह पर गोलियां चलाईं। इस शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button