ब्रेकिंग
चमेली ओड़ा को न्याय दिलाने की मांग पर 17 जून को केंद्रापाड़ा जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगा यु... विश्व पर्यावरण दिवस पर IWWA ओडिशा सेंटर का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का बड़ा फैसला: चावल मिलिंग शुल्क दोगुना, किसानों से धान खरीद होगी और सुचार... ओडिशा और जापान के तोत्तोरी प्रांत के बीच मैत्री समझौते पर चर्चा, आर्थिक एवं सांस्कृतिक सहयोग को मिले... नीट (यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए आवश्यक न... इजरायली स्टार्टअप ‘शिफ्टर्स’ ने जुटाए 1.02 करोड़ डॉलर, एआई-संचालित स्वायत्त रोबोटिक टीमों के विकास क... ईएसआईसी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीबीएस, बीडीएस और बी.एससी. नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश ... अफ्रीका में इबोला से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामाफो... जापानी फ्रूट सैंडो बना रहा है गर्मियों को खास, स्वाद के साथ कला का अनोखा संगम कैंसर केवल शारीरिक नहीं, मानसिक और भावनात्मक चुनौती भी: मरीजों और देखभालकर्ताओं के लिए व्यापक सहयोग ...
मध्यप्रदेश

शहडोल में दिल दहला देने वाली वारदात: नशीली सिरप पीने पर टोका तो छात्र ने साथी पर चाकू से किए ताबड़तोड़ 10 हमले

मध्य प्रदेश के शहडोल से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. नशीली कफ सिरप पीने से टोकना एक छात्र को भारी पड़ गया. 12वीं के छात्र ने जब 11वीं के स्टूडेंट को नशीली कफ सिरप पीते देखा तो बोला- इसे मत पी. बस यही बात 11वीं के छात्र को बुरी लग गई. उसने मौका पाते ही 12वीं के छात्र पर चाकू से ताबड़तोड़ 10 वार किए. इससे 12वीं का छात्र घायल हो गया. उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ गया. यहां उसका इलाज जारी है.

वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब पीड़ित छात्र कोचिंग क्लास से वापस घर लौट रहा था. मामला जयसिंहनगर थानाक्षेत्र का है. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सन्नाटा और अफरा-तफरी फैल गई है.

बीच सड़क छात्र पर बरसाए चाकू

जानकारी के मुताबिक, यहां जनकपुर रोड बायपास स्थित मॉडल स्कूल के पास ये वारदात हुई. जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के सीएम राइज स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 12वीं के छात्र और 11वीं के छात्र के बीच बीते दिनों विवाद हुआ था. कक्षा 12वीं के छात्र ने आरोपी छात्र को स्कूल परिसर में कोरेक्स सिरप पीने से मना किया था, जिस पर झगड़ा हो गया, मामला यहीं खत्म नहीं हुआ, आरोपी छात्र को इतना गुस्सा आ गया कि मौका पाकर उसने कोचिंग से लौटते समय सहपाठी पर धारदार चाकू से हमला कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी ने दूसरी छात्र पर लगातार कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल छात्र को जयसिंहनगर अस्पताल पहुंचाया.

डॉक्टर ने MLC करने से किया मना

इस घटना के बाद एक और चौंकाने वाला मामला तो तब आया जब घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया, और डॉक्टर्स की टीम ने एमएलसी करने से मना कर दिया. यहां तक कि ये तक कह दिया कि अगर दबाव बनाया गया तो वो इस्तीफा दे देंगे. मामला बढ़ने पर पुलिस और अस्पताल प्रशासन आमने-सामने आ गए, इसके बाद तनाव का माहौल बन गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button