ब्रेकिंग
चमेली ओड़ा को न्याय दिलाने की मांग पर 17 जून को केंद्रापाड़ा जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगा यु... विश्व पर्यावरण दिवस पर IWWA ओडिशा सेंटर का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का बड़ा फैसला: चावल मिलिंग शुल्क दोगुना, किसानों से धान खरीद होगी और सुचार... ओडिशा और जापान के तोत्तोरी प्रांत के बीच मैत्री समझौते पर चर्चा, आर्थिक एवं सांस्कृतिक सहयोग को मिले... नीट (यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए आवश्यक न... इजरायली स्टार्टअप ‘शिफ्टर्स’ ने जुटाए 1.02 करोड़ डॉलर, एआई-संचालित स्वायत्त रोबोटिक टीमों के विकास क... ईएसआईसी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीबीएस, बीडीएस और बी.एससी. नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश ... अफ्रीका में इबोला से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामाफो... जापानी फ्रूट सैंडो बना रहा है गर्मियों को खास, स्वाद के साथ कला का अनोखा संगम कैंसर केवल शारीरिक नहीं, मानसिक और भावनात्मक चुनौती भी: मरीजों और देखभालकर्ताओं के लिए व्यापक सहयोग ...
देश

NDA में सीट बंटवारे के बाद ‘नया संग्राम’: अब ‘स्ट्राइक रेट’ पर फंसा पेंच, सहयोगी दल क्यों मचा रहे हैं बवाल? जानें पूरा विवाद

एनडीए में सीटों के बंटवारे में संख्या तो तय हो गई लेकिन सीटों को तय करने में अभी भी पेंच फंसा है. सीट बंटवारे के लिए आज होने वाली एनडीए की संयुक्त पीसी भी टल गई है. सीटों के बंटवारे में जेडीयू के नेता 2024 के लोकसभा चुनाव का हवाला दे रहे हैं. जेडीयू नेता कह रहे हैं कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी 17 और जेडीयू 16 सीटों पर लड़ी थी.

‘कुछ लोग स्ट्राइक रेट का झुनझुना बजा रहे…’

बीजेपी से एक कम सीट पर लड़ने के बावजूद जेडीयू के 12 लोकसभा सांसद चुने गए. जेडीयू का स्ट्राइक रेट बीजेपी से बेहतर रहा. गिरिराज सिंह ने जेडीयू के इसी दावे पर जवाबी हमला किया है. गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ‘ये होता है असली स्ट्राइक रेट. आज मजबूत सीट लेकर स्ट्राइक रेट का झुनझुना बजा रहे हैं. 2010 के बिहार चुनाव में एनडीए ने इतिहास रचा था.

JDU-BJP में ‘स्ट्राइक रेट’ पर विवाद

गिरिराज ने आगे लिखा, 243 में से 206 सीटें जीतीं. जदयू ने 141 में से 115 सीटें जीतीं. स्ट्राइक रेट 81%. बीजेपी ने 102 में से 91 सीटें जीतीं. स्ट्राइक रेट 89%. इतनी प्रचंड जीत बिहार की राजनीति में फिर कभी नहीं दोहराई गई. तब भी धर्मेंद्र प्रधान जी प्रभारी थे. आज भी प्रभारी हैं. गिरिराज ने इशारों ही इशारों में चिराग पासवान पर भी निशाना साधा है.

नीतीश कुमार अब नहीं रहे ‘बड़े भाई’

दरअसल, बिहार में अब तक नीतीश कुमार एनडीए में बड़े भाई की भूमिका निभाते रहे थे, लेकिन सीटों के ऐलान के बाद अब ऐसा नहीं रहा है. एनडीए में अब सब बराबर हो गए हैं. इस बार बीजेपी और जदयू को 101-101 सीटें मिली हैं. 2005 से लेकर 2020 तक के चुनावों में बड़े भाई की भूमिका निभाने वाले नीतीश कुमार पहली बार एनडीए में बराबर दिखाई देंगे.

यह पहली बार है जब दोनों दल बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं. जेडीयू का घटता कद और 2025 का यह सीट बंटवारा साफ इशारा कर रहा है कि इस बात नीतीश अब ‘बड़े भाई’ नहीं रहे.

साल JDU BJP
2005 138 102
2010 141 102
2020 115 110

BJP-JDU 101-101 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

एनडीए में लंबी खींचतान के बाद रविवार को सीटों का बंटवारा हो गया. बीजेपी और जेडीयू दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक जनता दल और जीतनराम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा 6-6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button