ब्रेकिंग
चमेली ओड़ा को न्याय दिलाने की मांग पर 17 जून को केंद्रापाड़ा जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगा यु... विश्व पर्यावरण दिवस पर IWWA ओडिशा सेंटर का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का बड़ा फैसला: चावल मिलिंग शुल्क दोगुना, किसानों से धान खरीद होगी और सुचार... ओडिशा और जापान के तोत्तोरी प्रांत के बीच मैत्री समझौते पर चर्चा, आर्थिक एवं सांस्कृतिक सहयोग को मिले... नीट (यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए आवश्यक न... इजरायली स्टार्टअप ‘शिफ्टर्स’ ने जुटाए 1.02 करोड़ डॉलर, एआई-संचालित स्वायत्त रोबोटिक टीमों के विकास क... ईएसआईसी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीबीएस, बीडीएस और बी.एससी. नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश ... अफ्रीका में इबोला से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामाफो... जापानी फ्रूट सैंडो बना रहा है गर्मियों को खास, स्वाद के साथ कला का अनोखा संगम कैंसर केवल शारीरिक नहीं, मानसिक और भावनात्मक चुनौती भी: मरीजों और देखभालकर्ताओं के लिए व्यापक सहयोग ...
पंजाब

परिवार सहित इंग्लैंड भेजने का झांसा देकर एजेंट ने लगाया चूना, मामला दर्ज

मोगा : मोगा जिले के गांव नत्थोके निवासी महिला ने ट्रैवल एजेंट पर परिवार सहित इंग्लैंड भेजने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी किए जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में बाघापुराना पुलिस द्वारा जांच के बाद कथित आरोपी ट्रैवल एजेंट कमलप्रीत सिंह उर्फ कमलजीत सिंह निवासी बरनाला रोड भदौड़ के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

इस मामले की जांच सहायक थानेदार लखवीर सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक मोगा को दिए शिकायत पत्र में सुखबीर कौर ने कहा कि कथित आरोपी ट्रैवल एजेंट कमलप्रीत सिंह के साथ 2024 में किसी के माध्यम से विदेश जाने की बात हुई, तो उसने कहा कि वह परिवार सहित उन्हें वर्क वीजा पर भेज देगा। जिस पर 15 लाख रुपए खर्चा आएगा। जिस पर हमने कथित ट्रैवल एजेंट को अपने परिवार के सभी सदस्यों के पासपोर्ट तथा अन्य दस्तावेज जमा करवाने के साथ-साथ उन्हें 7 लाख 27 हजार 670 रुपए दे दिए।

उसने कहा कि जल्दी ही सारे परिवार को वह इंग्लैंड भेज देगा, लेकिन बाद में वह टालमटोल करने लगा। इस तरह हमारे साथ धोखाधड़ी की। जिस पर हमने पंचायत के माध्यम से बात की और कहा कि वह हमारे पैसे वापस कर दे, लेकिन उसने पैसे वापस करने से इंकार कर दिया। जिला पुलिस अधीक्षक मोगा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच डी.एस.पी. बाघापुराना को करने का आदेश दिया। जांच अधिकारी ने दोनों पक्षों को अपना पक्ष पेश करने के लिए बुलाया।

जांच के बाद शिकायतकर्त्ता के आरोप सही पाए जाने पर कथित ट्रैवल एजेंट के खिलाफ उक्त मामला दर्ज किया गया। सहायक थानेदार लखवीर सिंह ने बताया कि कथित ट्रैवल एजैंट को काबू करने के लिए छापामारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि उसने और कितने लोगों को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button