नुआपाड़ा के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री मोहन माझी

PNS Bureau • 6 नवंबर 2025 • विधानसभा चुनाव विशेष रिपोर्ट
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि नुआपाड़ा जिले के विकास के लिए भाजपा सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जिले में 1400 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास प्रकल्प लागू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां और निर्णय तृणमूल स्तर तक प्रभावी रूप से लागू किए जाएंगे।

विपक्ष पर तीखे प्रहार
मुख्यमंत्री माजhi ने कहा कि विपक्षी नेता नवीन पटनायक ने भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया को “बेमान” कहा, लेकिन असली बेईमानी तो बीजद ने की है — जिन्होंने अपने ही नेताओं को पार्टी से निकालकर बाहरी प्रत्याशी को नुआपाड़ा से उतारा। उन्होंने कहा कि यह नुआपाड़ा की मिट्टी का अपमान है।
उन्होंने आरोप लगाया कि बीजद ने वर्षों तक जनता को ठगा है और राजनीतिक षड्यंत्रों से अपने कार्यकर्ताओं को हाशिये पर रखा। भाजपा सरकार ने मात्र 16 महीनों में वह काम किया है, जो पूर्ववर्ती सरकार 24 वर्षों में नहीं कर सकी।
कृषि और महिला कल्याण योजनाएँ
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद किसानों को अब धान का क्विंटल ₹3169 मूल्य मिल रहा है, जो पहले ₹100 बोनस के वादे तक सीमित था। राज्य में 153% धान खरीद हो चुकी है।
महिलाओं के लिए “सुभद्रा योजना” शुरू की गई है, जिससे एक करोड़ से अधिक हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं।

जनता से सीधा संवाद
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजद शासन में कभी मुख्यमंत्री शिकायत प्रकोष्ठ नहीं खोलते थे। भाजपा सरकार जनता के बीच जा रही है, उनकी समस्याएं सुन रही है। “नुआपाड़ा की जनता की बात जय ढोलकिया सुनेंगे और जय ढोलकिया की बात मैं सुनूंगा” — यह मेरा आपसे वादा है।”
राजनीतिक परिवार का योगदान
जय ढोलकिया के पिता स्व. राजेन्द्र ढोलकिया इस क्षेत्र के विधायक और मंत्री रहे। उन्होंने गरीबों की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों के लिए उल्लेखनीय प्रयास किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा में जय ढोलकिया अपने पिता के अधूरे सपनों को पूरा करेंगे।
जनसभा का उत्साह और नेतृत्व
मुख्यमंत्री माजhi आज भुवनेश्वर से सीधे नुआपाड़ा पहुंचे, जहाँ उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और एक विशाल रोड शो में भाग लिया। रास्ते भर हजारों की भीड़ ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया, श्रीमती कल्पना ढोलकिया, राज्य अध्यक्ष मनोहर सामल, उपमुख्यमंत्री के.वी. सिंहदेव, सांसद मालविका देवी, वरिष्ठ नेता बसंत पांडा, यदुमणि पाणिग्राही, प्रसन्न पाढ़ी तथा कई विधायक और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।




