ब्रेकिंग
चमेली ओड़ा को न्याय दिलाने की मांग पर 17 जून को केंद्रापाड़ा जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगा यु... विश्व पर्यावरण दिवस पर IWWA ओडिशा सेंटर का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का बड़ा फैसला: चावल मिलिंग शुल्क दोगुना, किसानों से धान खरीद होगी और सुचार... ओडिशा और जापान के तोत्तोरी प्रांत के बीच मैत्री समझौते पर चर्चा, आर्थिक एवं सांस्कृतिक सहयोग को मिले... नीट (यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए आवश्यक न... इजरायली स्टार्टअप ‘शिफ्टर्स’ ने जुटाए 1.02 करोड़ डॉलर, एआई-संचालित स्वायत्त रोबोटिक टीमों के विकास क... ईएसआईसी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीबीएस, बीडीएस और बी.एससी. नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश ... अफ्रीका में इबोला से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामाफो... जापानी फ्रूट सैंडो बना रहा है गर्मियों को खास, स्वाद के साथ कला का अनोखा संगम कैंसर केवल शारीरिक नहीं, मानसिक और भावनात्मक चुनौती भी: मरीजों और देखभालकर्ताओं के लिए व्यापक सहयोग ...
महाराष्ट्र

शिंदे बनाम उद्धव की असली लड़ाई: संभाजीनगर क्यों बना शिवसेना के कब्जे की जंग का अखाड़ा?

महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के बीच सियासी जंग देखने को मिल रही है. दोनों ही तरफ से जमकर बयानबाजी की जा रही है. इस बीच दोनों ही गुटों की निगाहें संभाजीनगर की महानगरपालिका टिकी हुई हैं. यही कारण है कि यह सियासी जंग और तेज हो चली है. उद्धव ठाकरे के दौरे से पहले आनन-फानन में एकनाथ शिंदे ने भी संभाजीनगर का कार्यक्रम घोषित कर दिया है.

छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई हो चला है. सभी दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं. शनिवार को पहले से तय उद्धव ठाकरे का संभाजीनगर दौरा होने वाला है. इससे पहले ही उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को अचानक से दौरे का ऐलान कर क्षेत्र की सियासी गर्मी बढ़ा दी है.

उद्धव और एकनाथ दोनों ही नेता संभाजीनगर महानगरपालिका चुनाव में अपना कब्जा जमाने के लिए तैयारी कर रहे हैं. यही कारण है कि यह लड़ाई हर रोज और रोचक होती जा रही है. इसके साथ ही एकनाथ शिंदे के अचानक दौरे ने सियासी पारा भी हाई कर दिया है.

पहले से तय था उद्धव का कार्यक्रम

शनिवार को उद्धव ठाकरे का पहले से तय संभाजीनगर दौरा होने वाला है, जहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. रोड शो करेंगे और एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे, लेकिन इसी बीच उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को अचानक अपने संभाजीनगर दौरे का ऐलान कर सियासी हलचल तेज कर दी है.

सूत्रों के अनुसार, जैसे ही उद्धव ठाकरे के कार्यक्रम की जानकारी शिंदे गुट को मिली, उन्होंने तुरंत अपने स्थानीय नेताओं को एक्टिव कर दिया और उद्धव के दौरे से एक दिन पहले यानी शुक्रवार को शक्ति प्रदर्शन करने का आदेश दिया है. राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह कदम संभाजीनगर मनपा पर कब्जे की जंग को और तेज करने वाला साबित हो सकता है.

दोनों गुटों में प्रतिष्ठा की लड़ाई

संभाजीनगर महानगरपालिका पर पहले अविभाजित शिवसेना का शासन था, लेकिन अब दोनों गुटों के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई अपने चरम पर है. स्थानीय स्तर पर दोनों पक्षों ने कार्यकर्ताओं की मीटिंग, बैनर-पोस्टर और रैली की तैयारियां तेज कर दी हैं. आने वाले दिनों में संभाजीनगर की सियासत और गर्म होने के आसार हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button