ब्रेकिंग
चमेली ओड़ा को न्याय दिलाने की मांग पर 17 जून को केंद्रापाड़ा जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगा यु... विश्व पर्यावरण दिवस पर IWWA ओडिशा सेंटर का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का बड़ा फैसला: चावल मिलिंग शुल्क दोगुना, किसानों से धान खरीद होगी और सुचार... ओडिशा और जापान के तोत्तोरी प्रांत के बीच मैत्री समझौते पर चर्चा, आर्थिक एवं सांस्कृतिक सहयोग को मिले... नीट (यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए आवश्यक न... इजरायली स्टार्टअप ‘शिफ्टर्स’ ने जुटाए 1.02 करोड़ डॉलर, एआई-संचालित स्वायत्त रोबोटिक टीमों के विकास क... ईएसआईसी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीबीएस, बीडीएस और बी.एससी. नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश ... अफ्रीका में इबोला से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामाफो... जापानी फ्रूट सैंडो बना रहा है गर्मियों को खास, स्वाद के साथ कला का अनोखा संगम कैंसर केवल शारीरिक नहीं, मानसिक और भावनात्मक चुनौती भी: मरीजों और देखभालकर्ताओं के लिए व्यापक सहयोग ...
मुख्य खबर

34 लाख किसानों को PM-KISAN किस्त जारी, नवरंगपुर में 1.04 लाख किसानों को मिला लाभ

PNS Bureau:- नवरंगपुर |

नवरंगपुर जिला कृषि एवं किसान सशक्तिकरण विभाग की ओर से आज नवरंगपुर स्थित स्थानीय मिशन शक्ति हॉल तथा उमरकोट स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज देशभर के 34 लाख से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 21वीं किस्त जारी की।

नवरंगपुर जिले के 1,04,093 किसानों को इस मौके पर किस्त हस्तांतरित की गई। किसानों के बैंक खातों में कुल 20 करोड़ 81 लाख 86 हजार रुपये भेजे गए हैं।

उमरकोट में आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री बलभद्र माझी उपस्थित रहे, जबकि नवरंगपुर में आयोजित समारोह में विधायक श्री गौरी शंकर माझी ने भाग लिया।

पीएम किसान सम्मान निधि की 2000 रुपये की किस्त मिलने पर किसानों ने खुशी व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया।(PNS)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button