ब्रेकिंग
दोनों कमाते हैं, तो रिश्ते में भी हो बराबरी: कामकाजी पति-पत्नी ऐसे बनाए रखें प्यार और तालमेल टेक्सटाइल रिसर्च को मिलेगी नई रफ्तार, सरकार का जोर ‘लैब से बाजार’ तक पहुंचाने पर रामकृष्ण हेगड़े की जन्मशती पर उपराष्ट्रपति का नमन, बोले—‘महान संस्थान निर्माता पीढ़ियों को बदलते हैं... फसल पर मौसम की मार से किसानों को सुरक्षा कवच, PMFBY ने 10 साल में बनाया बड़ा भरोसा कैबिनेट ने 'आत्मनिर्भर भारत' के लिए राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति-2026 (NIPU-2026) को दी मंजूरी कोच्चि में 20 से 23 जुलाई तक 'ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2' की मेजबानी करेगा भारतीय नौसेना पीडीयूएनएएसएस में क्षेत्रीय श्रम आयुक्तों (केंद्रीय) के लिए 'रिकवरी मैनेजमेंट' पर तीन दिवसीय प्रशिक्... चमेली ओड़ा को न्याय दिलाने की मांग पर 17 जून को केंद्रापाड़ा जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगा यु... विश्व पर्यावरण दिवस पर IWWA ओडिशा सेंटर का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का बड़ा फैसला: चावल मिलिंग शुल्क दोगुना, किसानों से धान खरीद होगी और सुचार...
बिहार

बिहार शरीफ मंदिर भगदड़ पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक, मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये अनुग्रह राशि

घायलों के समुचित इलाज और राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश, वरिष्ठ अधिकारी मौके पर तैनात

पटना | 31 मार्च, 2026

बिहार के नालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित शीतला देवी मंदिर में हुई भगदड़ की घटना पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने गहरा दुख एवं संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने इस दुखद घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और वे इससे अत्यंत मर्माहत हैं।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 4-4 लाख रुपये तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इस प्रकार प्रत्येक प्रभावित परिवार को कुल 6 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और राहत एवं बचाव कार्यों को तेज गति से संचालित किया जा रहा है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके समुचित एवं बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।


(PNS Bureau)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button