ब्रेकिंग
चमेली ओड़ा को न्याय दिलाने की मांग पर 17 जून को केंद्रापाड़ा जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगा यु... विश्व पर्यावरण दिवस पर IWWA ओडिशा सेंटर का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का बड़ा फैसला: चावल मिलिंग शुल्क दोगुना, किसानों से धान खरीद होगी और सुचार... ओडिशा और जापान के तोत्तोरी प्रांत के बीच मैत्री समझौते पर चर्चा, आर्थिक एवं सांस्कृतिक सहयोग को मिले... नीट (यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए आवश्यक न... इजरायली स्टार्टअप ‘शिफ्टर्स’ ने जुटाए 1.02 करोड़ डॉलर, एआई-संचालित स्वायत्त रोबोटिक टीमों के विकास क... ईएसआईसी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीबीएस, बीडीएस और बी.एससी. नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश ... अफ्रीका में इबोला से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामाफो... जापानी फ्रूट सैंडो बना रहा है गर्मियों को खास, स्वाद के साथ कला का अनोखा संगम कैंसर केवल शारीरिक नहीं, मानसिक और भावनात्मक चुनौती भी: मरीजों और देखभालकर्ताओं के लिए व्यापक सहयोग ...
राजस्थान

बीकानेर में सरदार पटेल @150 यूनिटी मार्च: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दिया पारिवारिक एकता का संदेश

PNS Bureau:- सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ‘सरदार @150 यूनिटी मार्च’ में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि “देश की एकता के साथ पारिवारिक एकता बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है।”

यह मार्च मेरा युवा भारत केन्द्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा जिला प्रशासन के सहयोग से सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से नागणेची मंदिर तक निकाला गया। केंद्रीय मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

कार्यक्रम के दौरान श्री मेघवाल ने मेडिकल कॉलेज परिसर में नवदंपत्ति भवानी शंकर कुमावत और राजल को पारिवारिक एकता बनाए रखने की शपथ दिलाई और उपस्थित जनसमूह से आग्रह किया कि वे भी 25 नवंबर तक 150 नवदंपत्ति जोड़ों तक एकता का संदेश पहुंचाएं।

मार्च के दौरान मंत्री ने देराजसर गांव के एक चाय ढाबे पर स्वयं चाय बनाकर ग्रामीणों को एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने 562 रियासतों का भारत में विलय कर राष्ट्र की एकता को साकार किया था, उसी भावना से आज समाज और परिवारों को भी संगठित रहना चाहिए।

उन्होंने बताया कि देशभर के सभी संसदीय क्षेत्रों में 25 नवंबर तक तीन-तीन यूनिटी मार्च आयोजित किए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में लगे हैं, और एकता ही इस लक्ष्य की सबसे बड़ी शक्ति है।”(PNS)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button