ब्रेकिंग
चमेली ओड़ा को न्याय दिलाने की मांग पर 17 जून को केंद्रापाड़ा जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगा यु... विश्व पर्यावरण दिवस पर IWWA ओडिशा सेंटर का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का बड़ा फैसला: चावल मिलिंग शुल्क दोगुना, किसानों से धान खरीद होगी और सुचार... ओडिशा और जापान के तोत्तोरी प्रांत के बीच मैत्री समझौते पर चर्चा, आर्थिक एवं सांस्कृतिक सहयोग को मिले... नीट (यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए आवश्यक न... इजरायली स्टार्टअप ‘शिफ्टर्स’ ने जुटाए 1.02 करोड़ डॉलर, एआई-संचालित स्वायत्त रोबोटिक टीमों के विकास क... ईएसआईसी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीबीएस, बीडीएस और बी.एससी. नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश ... अफ्रीका में इबोला से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामाफो... जापानी फ्रूट सैंडो बना रहा है गर्मियों को खास, स्वाद के साथ कला का अनोखा संगम कैंसर केवल शारीरिक नहीं, मानसिक और भावनात्मक चुनौती भी: मरीजों और देखभालकर्ताओं के लिए व्यापक सहयोग ...
ओड़िशासुन्दरगड़

राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस राउरकेला में आयोजित मुख्यमंत्री ने किया शामिल • प्रधानमंत्री ने गुजरात से देश को संबोधित किया

PNS Bureau :- 15 नवंबर 2025

राउरकेला में आज शहीद भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस अत्यंत उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण मज़ी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात से वर्चुअल माध्यम से देशवासियों को संबोधित करते हुए भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

1345 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं 609 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास

इस राज्य स्तरीय उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री ने संबलपुर और सुंदरगढ़ जिले के लिए 1345 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन तथा 609 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राउरकेला शहर के हनुमान बाग़ीचा चौक से पावर हाउस चौक तक की सड़क का नामकरण “भगवान बिरसा मुंडा मार्ग” घोषित किया।


भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष – स्वतंत्रता इतिहास का स्वर्णिम अध्याय : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद बिरसा मुंडा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक अमर योद्धा थे, जिन्होंने किशोरावस्था से ही उपनिवेशवादी शोषण के विरुद्ध जनसंग्राम का नेतृत्व किया। उन्होंने बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश के आदिवासी समुदाय को एकजुट कर अत्याचार, अन्याय और शोषण के खिलाफ एक विराट आंदोलन की नींव रखी।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का आंदोलन देश के स्वतंत्रता संघर्ष में एक अलग और महत्वपूर्ण पहचान रखता है।


प्रधानमंत्री द्वारा देशभर में जनजातीय गौरव दिवस का संदेश

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के प्रेरक नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। यह दिवस बिरसा मुंडा के त्याग, पराक्रम और प्रमाणिक नेतृत्व के प्रति समर्पित है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात से वर्चुअल माध्यम से देश को संबोधित करते हुए जनजातीय समाज के योगदान का सम्मान किया और आदिवासी वीरों की अमर गाथाओं को स्मरण किया।


जनजातीय विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है:

  • जंगल-जमीन अधिकार कानून के माध्यम से जनजातीय समुदाय को भूमि अधिकार प्रदान कर सशक्त बनाया जा रहा है।
  • मुख्यमंत्री जनजातीय जीविका मिशन के तहत जनजातीय परिवारों को आजीविका व कौशल विकास में सहायता दी जा रही है।
  • स्कूली छात्रों में ड्रॉपआउट दर कम करने के लिए शहीद माधो सिंह हाथखर्च योजना लागू की गई है।
  • प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आदिवासी सशक्तिकरण का सबसे बड़ा उदाहरण देश की महामहिम राष्ट्रपति, जो स्वयं जनजातीय समाज से आती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधामंत्री की नीति – सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास – जनजातीय समाज को मुख्यधारा से जोड़ने में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हो रही है।


अतिथि एवं अधिकारीगण की उपस्थिति

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित थे—

  • उपसभापति, ओडिशा विधानसभा श्री भवानी शंकर भोई
  • राउरकेला विधायक श्री सारदा प्रसाद नायक
  • रघुनाथपाली विधायक श्री दुर्गा चरण तांती
  • अनुसूचित जनजाति एवं जाति विकास विभाग के आयुक्त-सह-सचिव श्री बी. परमेश्वरन,
  • जिलाधिकारी (सुंदरगढ़) डॉ. शुभंकर महापात्र,
    सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि।

(PNS)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button