ब्रेकिंग
दोनों कमाते हैं, तो रिश्ते में भी हो बराबरी: कामकाजी पति-पत्नी ऐसे बनाए रखें प्यार और तालमेल टेक्सटाइल रिसर्च को मिलेगी नई रफ्तार, सरकार का जोर ‘लैब से बाजार’ तक पहुंचाने पर रामकृष्ण हेगड़े की जन्मशती पर उपराष्ट्रपति का नमन, बोले—‘महान संस्थान निर्माता पीढ़ियों को बदलते हैं... फसल पर मौसम की मार से किसानों को सुरक्षा कवच, PMFBY ने 10 साल में बनाया बड़ा भरोसा कैबिनेट ने 'आत्मनिर्भर भारत' के लिए राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति-2026 (NIPU-2026) को दी मंजूरी कोच्चि में 20 से 23 जुलाई तक 'ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2' की मेजबानी करेगा भारतीय नौसेना पीडीयूएनएएसएस में क्षेत्रीय श्रम आयुक्तों (केंद्रीय) के लिए 'रिकवरी मैनेजमेंट' पर तीन दिवसीय प्रशिक्... चमेली ओड़ा को न्याय दिलाने की मांग पर 17 जून को केंद्रापाड़ा जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगा यु... विश्व पर्यावरण दिवस पर IWWA ओडिशा सेंटर का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का बड़ा फैसला: चावल मिलिंग शुल्क दोगुना, किसानों से धान खरीद होगी और सुचार...
नबरंगपुर

नबरंगपुर में जिला स्तरीय शहीद लक्ष्मण नायक जयंती दिवस मनाया गया

PNS Bureau Nabrangpur:- नबरंगपुर जिले में आज जिला स्तरीय शहीद लक्ष्मण नायक जयंती दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। यह समारोह जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहयोग से शहीद लक्ष्मण नायक सरकारी प्राथमिक विद्यालय, नबरंगपुर में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिलाधिकारी श्री तपन कुमार खुंटिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कुनु नायक, जिला संस्कृति अधिकारी श्री घासिया हरिजन, नगर पालिका कार्यकारी अधिकारी श्री अशोक कर्ण, शिक्षाविद् श्री विजय कुमार चौधरी, डॉ. विजय मिश्र, जेमा़ मणि बिषोयी, तथा जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज बेहेरा सहित कई अन्य सम्मानित व्यक्ति उपस्थित थे।

इस अवसर पर शहीद लक्ष्मण नायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा स्मृति सभा का आयोजन कर उनके बलिदान को नमन किया गया। इसके साथ ही विभिन्न प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया।

कार्यक्रम में अतिथियों ने शहीद लक्ष्मण नायक के देशभक्ति एवं आदिवासी समाज के उत्थान हेतु किए गए संघर्ष को याद करते हुए युवाओं को उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। 📌 (PNS)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button