ब्रेकिंग
चमेली ओड़ा को न्याय दिलाने की मांग पर 17 जून को केंद्रापाड़ा जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगा यु... विश्व पर्यावरण दिवस पर IWWA ओडिशा सेंटर का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का बड़ा फैसला: चावल मिलिंग शुल्क दोगुना, किसानों से धान खरीद होगी और सुचार... ओडिशा और जापान के तोत्तोरी प्रांत के बीच मैत्री समझौते पर चर्चा, आर्थिक एवं सांस्कृतिक सहयोग को मिले... नीट (यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए आवश्यक न... इजरायली स्टार्टअप ‘शिफ्टर्स’ ने जुटाए 1.02 करोड़ डॉलर, एआई-संचालित स्वायत्त रोबोटिक टीमों के विकास क... ईएसआईसी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीबीएस, बीडीएस और बी.एससी. नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश ... अफ्रीका में इबोला से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामाफो... जापानी फ्रूट सैंडो बना रहा है गर्मियों को खास, स्वाद के साथ कला का अनोखा संगम कैंसर केवल शारीरिक नहीं, मानसिक और भावनात्मक चुनौती भी: मरीजों और देखभालकर्ताओं के लिए व्यापक सहयोग ...
नबरंगपुर

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का नबरंगपुर जिले में शुभारंभ राज्य में बाल विवाह मामलों में नबरंगपुर पहले स्थान पर

PNS Bureau नबरंगपुर, ओड़िशा: –केंद्र सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आरंभ किए गए बाल विवाह मुक्त भारत (BVMB) 100 दिवसीय अभियान का नबरंगपुर जिले में औपचारिक शुभारंभ किया गया। राज्य में बाल विवाह की सर्वाधिक संख्या वाले जिलों में नबरंगपुर पहले स्थान पर होने के कारण इसे अभियान के लिए विशेष रूप से चुना गया है।

जिला समाज कल्याण विभाग और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से आयोजित इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष बबीता पात्र मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और अभियान का उद्घाटन किया। आयोग की सदस्य सुजाता नायक, जिला कलेक्टर डॉ. महेश्वर स्वाईं सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बाल विवाह मुक्त भारत का शपथ ग्रहण, बाल विवाह रोकथाम में योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों का संबर्धन, पोस्टर विमोचन और हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया।
सुबह शहर में एक सचेतना रैली भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा, अधिकारी एवं स्थानीय लोग शामिल हुए।

दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी वर्चुअल माध्यम से दिखाया गया।


❖ नबरंगपुर में बाल विवाह की स्थिति

केंद्र सरकार के NFHS-5 सर्वे के अनुसार, जिले में 18 वर्ष से कम आयु की 39.4% लड़कियाँ बाल विवाह के बाद गर्भवती होकर मातृत्व प्राप्त करती हैं
दो वर्ष पहले नबरंगपुर इस मामले में पूरे देश में पहले स्थान पर था। व्यापक जागरूकता और सतर्कता के कारण वर्तमान में दर में कमी आई है, फिर भी राज्य में यह अब भी सबसे ऊपर है।

जिले के 10 ब्लॉकों के 1058 गाँवों को बाल विवाह मुक्त घोषित किया जा चुका है।
पिछले 10 महीनों में प्रशासन ने 381 बाल विवाहों को रोका है।


❖ अभियान का उद्देश्य

यह 100 दिवसीय राष्ट्रीय अभियान केवल बाल विवाह समाप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका लक्ष्य—

  • लड़कियों में शिक्षा,
  • कौशल विकास,
  • रोजगार,
  • और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना भी है।

अभियान के अंतर्गत जिले के सभी स्कूल, कॉलेज, धार्मिक स्थल, विवाह-संबंधी संस्थान, तथा 189 ग्राम पंचायतों व 2 नगरपालिकाओं में जागरूकता कार्यक्रम और सक्रिय अभियान चलाए जाएंगे।

नबरंगपुर जिला प्रशासन ने जनसहभागिता के साथ इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया है।(PNS)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button