ब्रेकिंग
चमेली ओड़ा को न्याय दिलाने की मांग पर 17 जून को केंद्रापाड़ा जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगा यु... विश्व पर्यावरण दिवस पर IWWA ओडिशा सेंटर का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का बड़ा फैसला: चावल मिलिंग शुल्क दोगुना, किसानों से धान खरीद होगी और सुचार... ओडिशा और जापान के तोत्तोरी प्रांत के बीच मैत्री समझौते पर चर्चा, आर्थिक एवं सांस्कृतिक सहयोग को मिले... नीट (यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए आवश्यक न... इजरायली स्टार्टअप ‘शिफ्टर्स’ ने जुटाए 1.02 करोड़ डॉलर, एआई-संचालित स्वायत्त रोबोटिक टीमों के विकास क... ईएसआईसी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीबीएस, बीडीएस और बी.एससी. नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश ... अफ्रीका में इबोला से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामाफो... जापानी फ्रूट सैंडो बना रहा है गर्मियों को खास, स्वाद के साथ कला का अनोखा संगम कैंसर केवल शारीरिक नहीं, मानसिक और भावनात्मक चुनौती भी: मरीजों और देखभालकर्ताओं के लिए व्यापक सहयोग ...
पंजाब

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस का बड़ा ऐलान

चंडीगढ़: पंजाब के शिक्षा मंत्री और श्री आनंदपुर साहिब हलके के विधायक हरजोत सिंह बैंस ने आज अपने क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने ऐलान किया कि शहर में आधुनिक वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जा रहे हैं, जिससे नंगल शहर के लोगों को सतलुज नदी का साफ और शुद्ध पानी मिलेगा। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 16 करोड़ रुपये होगी और अगले 18 महीनों के भीतर लोगों को सतलुज का साफ पानी मिलना शुरू हो जाएगा।

हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि 16 करोड़ रुपये के टेंडर पहले ही जारी किए जा चुके हैं। इसके तहत 2 नए वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे और 4 मौजूदा प्लांटों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे अगले 18 महीनों के भीतर नंगल शहर के हर घर में साफ और शुद्ध पानी पहुंच जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि शहर का भू-जल पीने योग्य नहीं है, और यह बड़ी विडंबना है कि जिस शहर से सतलुज नदी की शुरुआत होती है, वहां के लोगों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button