ब्रेकिंग
चमेली ओड़ा को न्याय दिलाने की मांग पर 17 जून को केंद्रापाड़ा जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगा यु... विश्व पर्यावरण दिवस पर IWWA ओडिशा सेंटर का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का बड़ा फैसला: चावल मिलिंग शुल्क दोगुना, किसानों से धान खरीद होगी और सुचार... ओडिशा और जापान के तोत्तोरी प्रांत के बीच मैत्री समझौते पर चर्चा, आर्थिक एवं सांस्कृतिक सहयोग को मिले... नीट (यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए आवश्यक न... इजरायली स्टार्टअप ‘शिफ्टर्स’ ने जुटाए 1.02 करोड़ डॉलर, एआई-संचालित स्वायत्त रोबोटिक टीमों के विकास क... ईएसआईसी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीबीएस, बीडीएस और बी.एससी. नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश ... अफ्रीका में इबोला से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामाफो... जापानी फ्रूट सैंडो बना रहा है गर्मियों को खास, स्वाद के साथ कला का अनोखा संगम कैंसर केवल शारीरिक नहीं, मानसिक और भावनात्मक चुनौती भी: मरीजों और देखभालकर्ताओं के लिए व्यापक सहयोग ...
मध्यप्रदेश

Seoni हवाला कांड के बाद मचा हड़कंप, कंट्रोल रूम में डटे आइजी-डीइजी, मामले की चल रही जांच

सिवनी। हवाला मामले की चिंगारी से उठता धुआं जल्द बंद होता नहीं दिख रहा है। इस प्रकरण में संदिग्ध आचरण में एसडीओपी, टीआई सहित 11 पुलिस कर्मियों का अब तक निलंबन हो चुका है। वहीं मामले में उच्च स्तरीय अधिकारियों की निगरानी में चल रही जांच अभी पूरी नहीं हुआ है। हालांकि हवाला के 1.45 करोड़ रुपये बरामद होने के मामले में 11 अक्टूबर की देर रात लखनवाड़ा पुलिस थाना में तीन लोगों पर संगठित अपराध की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर 12 अक्टूबर को गिरफ्तार किया जा चुका है। लेकिन 8-9 अक्टूबर की रात कार में फरियादी ने 2 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये होने की बात कही थी, जो सही है या नहीं अब तक की जांच में यह बात खुलकर सामने नहीं आई है।

पुलिस कंट्रोल रूम में तैयार हो रही है रिपोर्ट

इधर जबलपुर एएसपी आयुष गुप्ता 10 अक्टूबर से जबलपुर आइजी के निर्देशन में प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट तैयार करने में लगे हैं। वहीं 13 अक्टूबर की सुबह सिवनी पुलिस कंट्रोल में जबलपुर आइजी प्रमोद वर्मा, छिंदवाड़ा डीईजी राकेश कुमार सिंह भी पहुंच गए। सूत्रों के अनुसार पुलिस कप्तान, एएसपी सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम में प्रकरण पर जांच चल रही है। कहा जा रहा है कि शाम तक इस मामले में अभी तक हुई कार्रवाई की अधिकारिक जानकारी पुलिस अधिकारियों द्वारा सार्वजनिक की जा सकती है।

पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी

महाराष्ट्र जालना के तीन आरोपित सोहन परमार, शेख मुख्तार व इरफान पठान पुलिस की गिरफ्त में है। साथ ही जिस गाड़ी में हवाला के रुपयों का अवैध परिवहन किया जा रहा था, उसे पहले ही पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। यह करोड़ों रुपये जुआ-सट्टा सहित अन्य आपराधिक कार्यों के होने का अंदेशा है। नागपुर गई पुलिस की एक टीम वापस लौट गई है जबकि दूसरी टीम के सतना में होने की बात कही जा रही है। हवाला रुपयों को इधर-उधर करने में शामिल अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति

लखनवाड़ा थान में दर्ज एफआईआर के अनुसार घटना की रात वाहन सफेद रंग की क्रेटा कार क्र. एमएच 13 ईके 3430 में इरफान पठान पुलबंडी जिला औरंगाबाद तथा शेख मुख्तार उज्जैन पुरी तहसील बदनापुर जिला जालना महाराष्ट्र निवासी सवार थे, जो कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गए। जबकि पकड़ी गई रकम पर जालना के सोहन परमार ने अपना दावा करते हुए पुलिस पर रुपयों की लूटे करने संगीन आरोप लगाए थे। इसके बाद से ही पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। इसके बाद 1.45 करोड़ रुपये की रकम 9 अक्टूबर को सीएसपी पूजा पांडे व एसआई अर्पित भैरम ने प्रस्तुत की थी। मामले में कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहा है। केवल जांच प्रचलित होने की बात कह रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button