ब्रेकिंग
दोनों कमाते हैं, तो रिश्ते में भी हो बराबरी: कामकाजी पति-पत्नी ऐसे बनाए रखें प्यार और तालमेल टेक्सटाइल रिसर्च को मिलेगी नई रफ्तार, सरकार का जोर ‘लैब से बाजार’ तक पहुंचाने पर रामकृष्ण हेगड़े की जन्मशती पर उपराष्ट्रपति का नमन, बोले—‘महान संस्थान निर्माता पीढ़ियों को बदलते हैं... फसल पर मौसम की मार से किसानों को सुरक्षा कवच, PMFBY ने 10 साल में बनाया बड़ा भरोसा कैबिनेट ने 'आत्मनिर्भर भारत' के लिए राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति-2026 (NIPU-2026) को दी मंजूरी कोच्चि में 20 से 23 जुलाई तक 'ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2' की मेजबानी करेगा भारतीय नौसेना पीडीयूएनएएसएस में क्षेत्रीय श्रम आयुक्तों (केंद्रीय) के लिए 'रिकवरी मैनेजमेंट' पर तीन दिवसीय प्रशिक्... चमेली ओड़ा को न्याय दिलाने की मांग पर 17 जून को केंद्रापाड़ा जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगा यु... विश्व पर्यावरण दिवस पर IWWA ओडिशा सेंटर का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का बड़ा फैसला: चावल मिलिंग शुल्क दोगुना, किसानों से धान खरीद होगी और सुचार...
बिहारमुख्य खबर

राष्ट्रीय एकता दिवस-2025 पर पटना में बोले गृह मंत्री अमित शाह — “सरदार पटेल सिर्फ व्यक्ति नहीं, विचारधारा हैं”

“सरदार पटेल की स्मृति में एकता और अखंडता की परेड होगी हर साल” — अमित शाह

पटना में राष्ट्रीय एकता दिवस-2025 और सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित प्रेस वार्ता में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि सरदार पटेल ने आज़ादी के बाद देश को एक सूत्र में पिरोने और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण में अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 31 अक्टूबर को हर वर्ष केवड़िया (एकता नगर) में भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष परेड में CAPFs और राज्य पुलिस बलों के साथ वीरता पदक विजेताओं की सहभागिता होगी, जबकि महिला अधिकारी इस परेड का नेतृत्व करेंगी। शाह ने कहा कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर ‘भारत पर्व’ का आयोजन 1 से 15 नवंबर तक एकता नगर में किया जाएगा, जिसका समापन भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय सांस्कृतिक कार्यक्रम से होगा।

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के 150वें जयंती वर्ष के बाद अब हर वर्ष 31 अक्टूबर को देशभर में एकता की परेड का आयोजन किया जाएगा, जो 26 जनवरी की तर्ज पर एक राष्ट्रीय परंपरा बनेगी। उन्होंने कहा कि यह परेड सरदार साहब के योगदान को देश के युवाओं तक पहुँचाने का माध्यम बनेगी और भारत की एकता, अखंडता तथा विविधता का उत्सव होगी। श्री शाह ने बताया कि स्टेच्यू ऑफ यूनिटी अब भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है, जहाँ अब तक ढाई करोड़ से अधिक लोग आ चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा विकसित 14 पर्यटन आकर्षणों ने इसे भारत की इंजीनियरिंग और एकता का प्रतीक बना दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button