ब्रेकिंग
दोनों कमाते हैं, तो रिश्ते में भी हो बराबरी: कामकाजी पति-पत्नी ऐसे बनाए रखें प्यार और तालमेल टेक्सटाइल रिसर्च को मिलेगी नई रफ्तार, सरकार का जोर ‘लैब से बाजार’ तक पहुंचाने पर रामकृष्ण हेगड़े की जन्मशती पर उपराष्ट्रपति का नमन, बोले—‘महान संस्थान निर्माता पीढ़ियों को बदलते हैं... फसल पर मौसम की मार से किसानों को सुरक्षा कवच, PMFBY ने 10 साल में बनाया बड़ा भरोसा कैबिनेट ने 'आत्मनिर्भर भारत' के लिए राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति-2026 (NIPU-2026) को दी मंजूरी कोच्चि में 20 से 23 जुलाई तक 'ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2' की मेजबानी करेगा भारतीय नौसेना पीडीयूएनएएसएस में क्षेत्रीय श्रम आयुक्तों (केंद्रीय) के लिए 'रिकवरी मैनेजमेंट' पर तीन दिवसीय प्रशिक्... चमेली ओड़ा को न्याय दिलाने की मांग पर 17 जून को केंद्रापाड़ा जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगा यु... विश्व पर्यावरण दिवस पर IWWA ओडिशा सेंटर का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का बड़ा फैसला: चावल मिलिंग शुल्क दोगुना, किसानों से धान खरीद होगी और सुचार...
बिहार

इमरान प्रतापगढ़ी ने दीघा में माले उम्मीदवार दिव्या गौतम के समर्थन में किया रोड शो कहा — बिहार अब बाहर वालों का नहीं, अपने बेटा-बेटियों का होगा शासन पटना, 2 नवम्बर:

महागठबंधन समर्थित माले उम्मीदवार दिव्या गौतम के समर्थन में आज पटना की सड़कों पर कांग्रेस के लोकप्रिय सांसद और शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने जोरदार रोड शो किया।

बेली रोड स्थित पारस अस्पताल से समनपुरा तक खुली जीप में दिव्या गौतम के साथ उन्होंने जनता का अभिवादन किया और दीघा के मतदाताओं से अपील की कि वे “इस बार दिव्या गौतम को भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा भेजें।

इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा —

बिहार में सरकार बदलना जरूरी है। अब कोई बाहर का नहीं, बल्कि बिहार का अपना बेटा-बेटी ही बिहार चलाएगा। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है।”

उन्होंने दिव्या गौतम की तारीफ करते हुए कहा कि वह पढ़ी-लिखी, सक्रिय और सामाजिक रूप से समर्पित उम्मीदवार हैं, और दीघा क्षेत्र के लिए सबसे उपयुक्त प्रतिनिधि साबित होंगी।

🔹 रोड शो में जुटी बड़ी भीड़

इस रोड शो में फुलवारी विधायक गोपाल रविदास, एमएलसी शशि यादव, तथा माले, राजद और कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक शामिल रहे।
दीघा के कार्यक्रम के बाद इमरान प्रतापगढ़ी ने फुलवारी शरीफ में भी माले उम्मीदवार गोपाल रविदास के पक्ष में प्रचार किया और महागठबंधन के पक्ष में मतदान की अपील की।

🔹 माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य की जनसभाएं

इधर, माले महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य ने आज फुलवारी और दीघा विधानसभा क्षेत्रों में कई जनसभाओं को संबोधित किया।
उन्होंने कहा —

“इस बार बिहार में एनडीए की विदाई तय है।”

दीघा के चितकोहरा, पुनाईचक सब्ज़ी मंडी और दीघा घाट में आयोजित सभाओं में उन्होंने माले और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगे।

📍 संपादकीय टिप्पणी:
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र महागठबंधन ने पटना में अपने प्रचार अभियान को तेज़ कर दिया है। इमरान प्रतापगढ़ी और दीपंकर भट्टाचार्य जैसे नेताओं की सक्रियता से गठबंधन कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखा जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button