ब्रेकिंग
चमेली ओड़ा को न्याय दिलाने की मांग पर 17 जून को केंद्रापाड़ा जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगा यु... विश्व पर्यावरण दिवस पर IWWA ओडिशा सेंटर का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का बड़ा फैसला: चावल मिलिंग शुल्क दोगुना, किसानों से धान खरीद होगी और सुचार... ओडिशा और जापान के तोत्तोरी प्रांत के बीच मैत्री समझौते पर चर्चा, आर्थिक एवं सांस्कृतिक सहयोग को मिले... नीट (यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए आवश्यक न... इजरायली स्टार्टअप ‘शिफ्टर्स’ ने जुटाए 1.02 करोड़ डॉलर, एआई-संचालित स्वायत्त रोबोटिक टीमों के विकास क... ईएसआईसी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीबीएस, बीडीएस और बी.एससी. नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश ... अफ्रीका में इबोला से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामाफो... जापानी फ्रूट सैंडो बना रहा है गर्मियों को खास, स्वाद के साथ कला का अनोखा संगम कैंसर केवल शारीरिक नहीं, मानसिक और भावनात्मक चुनौती भी: मरीजों और देखभालकर्ताओं के लिए व्यापक सहयोग ...
ओड़िशानबरंगपुर

नवरंगपुर में 26 नवंबर से शुरू होगा संसदीय खेल अभियान, 4900 प्रतिभागियों ने कराया पंजीकरण

PNS Bureau Nabrangpur:- नवरंगपुर जिले में आगामी 26 तारीख से संसदीय खेल अभियान का शुभारंभ होने जा रहा है। नंदाहांडी ब्लॉक के दहणा गांव स्थित मिनी स्टेडियम से इस भव्य खेल अभियान की शुरुआत होगी। इस संबंध में आज नवरंगपुर में सांसद बळभद्र माझी की अध्यक्षता में एक महत्त्वपूर्ण प्रस्तुतिकरण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कोटपाड़ विधायक रुपु भतरां, नवरंगपुर विधायक गौरी शंकर माझी,तिरिक्त जिलापाल विश्वजीत बर्मन, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विरंचि नारायण दरबान, अतिरिक्त परियोजना निदेशक यदुमणि नायक, नवरंगपुर, मलकानगिरी और कोरापुट के खेल अधिकारी तथा संसदीय क्षेत्र नवरंगपुर के तीनों जिलों—कोरापुट, मलकानगिरी और नवरंगपुर—के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

25 दिसंबर तक चलेगा अभियान

यह खेल अभियान आगामी 25 दिसंबर तक चलेगा। एक महीने की अवधि में नवरंगपुर संसदीय क्षेत्र के तीन जिलों—नवरंगपुर, मलकानगिरी और कोरापुट (कोटपाड़)—की सभी पंचायतों और ब्लॉकों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएँगी।

अब तक कुल 4900 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है, जिससे इस अभियान के प्रति युवाओं में उत्साह स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

कुल 8 खेल शामिल

इस संसदीय खेल अभियान में कुल 8 खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएँगी। इनमें से पाँच अनिवार्य खेल हैं—

  • क्रिकेट       

  • फुटबॉल
  • लंबी कूद
  • 100 मीटर दौड़
  • 200 मीटर दौड़

इनके अलावा तीन पारंपरिक खेल भी आयोजित होंगे, जो स्थानीय खेल संस्कृति को बढ़ावा देंगे।

2036 ओलंपिक को ध्यान में रखकर प्रतिभाओं की खोज

सांसद बळभद्र माझी ने बताया कि 2036 में भारत में ओलंपिक आयोजित करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए, देश के कोने–कोने से नए खेल प्रतिभाओं की खोज ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल खेलों को बढ़ावा देगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे आने का एक बहुत बड़ा अवसर भी प्रदान करेगा।(PNS)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button