ब्रेकिंग
चमेली ओड़ा को न्याय दिलाने की मांग पर 17 जून को केंद्रापाड़ा जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगा यु... विश्व पर्यावरण दिवस पर IWWA ओडिशा सेंटर का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का बड़ा फैसला: चावल मिलिंग शुल्क दोगुना, किसानों से धान खरीद होगी और सुचार... ओडिशा और जापान के तोत्तोरी प्रांत के बीच मैत्री समझौते पर चर्चा, आर्थिक एवं सांस्कृतिक सहयोग को मिले... नीट (यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए आवश्यक न... इजरायली स्टार्टअप ‘शिफ्टर्स’ ने जुटाए 1.02 करोड़ डॉलर, एआई-संचालित स्वायत्त रोबोटिक टीमों के विकास क... ईएसआईसी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीबीएस, बीडीएस और बी.एससी. नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश ... अफ्रीका में इबोला से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामाफो... जापानी फ्रूट सैंडो बना रहा है गर्मियों को खास, स्वाद के साथ कला का अनोखा संगम कैंसर केवल शारीरिक नहीं, मानसिक और भावनात्मक चुनौती भी: मरीजों और देखभालकर्ताओं के लिए व्यापक सहयोग ...
बिहार

योगेन्द्र यादव बोले – ‘समय पर रोटी न पलटिए तो जल जाएगी’, बिहार में बदलाव जरूरी; दीघा से दिव्या गौतम को बताया बेहतरीन उम्मीदवार

महागठबंधन प्रत्याशी दिव्या गौतम ने दीघा में किया सघन जनसंपर्क, कहा – युवाओं को नौकरी और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पटना/दीघा: दीघा विधानसभा सीट से महागठबंधन समर्थित भाकपा (माले) प्रत्याशी दिव्या गौतम के समर्थन में नंद गांव में आयोजित चुनावी सभा में देश के जाने-माने राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ता योगेन्द्र यादव ने कहा कि “यदि समय पर रोटी पलटिएगा नहीं, तो वह जल जाएगी — इस बार बिहार में सरकार बदलना जरूरी है।” उन्होंने कहा कि दीघा से महागठबंधन ने एक मजबूत और ईमानदार उम्मीदवार को मैदान में उतारा है, अब जनता का कर्तव्य है कि दिव्या गौतम को विजयी बनाकर विधानसभा भेजे।

योगेन्द्र यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने बिहार के 68 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए हैं, जो लोकतंत्र के खिलाफ साजिश है। उन्होंने अपील की कि बिहार की जनता एनडीए के खिलाफ निर्णायक जनादेश दे।

सभा को संबोधित करते हुए प्रत्याशी दिव्या गौतम ने कहा कि महागठबंधन युवाओं को रोजगार देने और डोमिसाइल नीति लागू करने के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर परीक्षा और भर्ती में धांधली पर रोक लगेगी, पेपर लीक की घटनाएं समाप्त होंगी और राज्य से पलायन रुकेगा। उन्होंने कहा कि दीघा की जनता एनडीए से निराश है और यह निराशा अब परिवर्तन में बदलेगी।

एमएलसी शशि यादव ने कहा कि अपराध चरम पर है और महिलाओं का सम्मान सुरक्षित नहीं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार आने पर सभी स्कीम वर्कर्स को स्थायी दर्जा और सरकारी कर्मी का अधिकार दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि एनडीए के खिलाफ हर वर्ग में तीखा जनाक्रोश है और इस बार बिहार में बदलाव तय है।

सभा से पूर्व सभी वक्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर सपा नेता सूरज यादव, स्थानीय राजद नेता चंदन यादव, संतोष यादव, सुरेश प्रसाद, रणविजय कुमार, कन्हैया कुमार गौतम, अंकुर कुमार, सुभाष कुमार और विजय कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दिव्या गौतम ने आज कोशल नगर, धिराचक, रघुनाथ टोला, शिवपुरी नहर पर, इंद्रपुरी, गोसाई टोला और मैनपुरा जैसे इलाकों में सघन जनसंपर्क किया और इंद्रपुरी रोड नंबर 10 पर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। जनसंपर्क अभियान में उनके साथ एमएलसी शशि यादव, आइसा और अन्य छात्र-युवा संगठनों के कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

उधर, भाकपा-माले महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य ने भी सिवान जिले के दरौली, दरौंदा और जिरादेई सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार अभियान शुरू किया। आने वाले दिनों में योगेन्द्र यादव और युवा बुद्धिजीवी लक्ष्मण यादव भी कई चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button