ब्रेकिंग
दोनों कमाते हैं, तो रिश्ते में भी हो बराबरी: कामकाजी पति-पत्नी ऐसे बनाए रखें प्यार और तालमेल टेक्सटाइल रिसर्च को मिलेगी नई रफ्तार, सरकार का जोर ‘लैब से बाजार’ तक पहुंचाने पर रामकृष्ण हेगड़े की जन्मशती पर उपराष्ट्रपति का नमन, बोले—‘महान संस्थान निर्माता पीढ़ियों को बदलते हैं... फसल पर मौसम की मार से किसानों को सुरक्षा कवच, PMFBY ने 10 साल में बनाया बड़ा भरोसा कैबिनेट ने 'आत्मनिर्भर भारत' के लिए राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति-2026 (NIPU-2026) को दी मंजूरी कोच्चि में 20 से 23 जुलाई तक 'ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2' की मेजबानी करेगा भारतीय नौसेना पीडीयूएनएएसएस में क्षेत्रीय श्रम आयुक्तों (केंद्रीय) के लिए 'रिकवरी मैनेजमेंट' पर तीन दिवसीय प्रशिक्... चमेली ओड़ा को न्याय दिलाने की मांग पर 17 जून को केंद्रापाड़ा जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगा यु... विश्व पर्यावरण दिवस पर IWWA ओडिशा सेंटर का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का बड़ा फैसला: चावल मिलिंग शुल्क दोगुना, किसानों से धान खरीद होगी और सुचार...
ओड़िशा

ओडिशा की समृद्ध संस्कृति और व्यापारिक क्षमता ने जीता दिल, IITF 2025 में बढ़ रही जबरदस्त सराहना

“आईआईटीएफ 2025 में छाया ओडिशा! संस्कृति, कौशल और विकास की अनूठी झलक से मोहित हुए दर्शक”

PNS Bureau :- नई दिल्ली में आयोजित 44वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) 2025 में ओडिशा की सांस्कृतिक विरासत, व्यापारिक संभावनाएँ और हस्तशिल्प की परंपरा लोगों को खूब आकर्षित कर रही है। भारत और विदेशों से आए आगंतुक ओडिशा पवेलियन की भव्यता और विविधता की सराहना कर रहे हैं।

सोमवार को ओडिशा के उपमुख्यमंत्री श्री कनक वर्धन सिंह देव ने ओडिशा पवेलियन का दौरा किया और राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास और परिवर्तन को दर्शाती प्रस्तुति की प्रशंसा की।

उन्होंने पवेलियन की शानदार डिजाइन, थीमैटिक स्टोरीटेलिंग और आकर्षक माहौल की तारीफ करते हुए कहा कि ओडिशा के हथकरघा, हस्तशिल्प और जनजातीय उत्पाद राज्य की सांस्कृतिक समृद्धि और उत्कृष्ट कारीगरी को प्रतिबिंबित करते हैं।

श्री सिंह देव ने कहा,
“ओडिशा पवेलियन प्राचीन कला, संस्कृति, विरासत और आधुनिक विकास की एक संपूर्ण झलक प्रस्तुत करता है। मुझे विश्वास है कि इस बार भी ओडिशा पवेलियन विशेष पहचान हासिल करेगा।”
उन्होंने मिलेट आधारित खाद्य (श्री अन्न) और पारंपरिक ऑर्गेनिक उत्पादों की बढ़ती मांग पर भी संतोष व्यक्त किया।


“एक भारत श्रेष्ठ भारत” थीम पर सजा ओडिशा पवेलियन

IITF का आयोजन 27 नवंबर तक चलेगा। “एक भारत श्रेष्ठ भारत” थीम पर आधारित ओडिशा पवेलियन—हॉल नंबर 4, प्रथम तल, भारत मंडपम में स्थित है, जिसका उद्घाटन 14 नवंबर को उपमुख्यमंत्री श्रीमती प्रभावती परिड़ा ने किया था।

इस वर्ष पवेलियन में पुरी श्रीमंदिर के सिंह द्वार और ओडिशा के व्यापारिक इतिहास का प्रतीक बोइता द्वार की आकर्षक प्रतिकृतियाँ बनाई गई हैं, जो राज्य की सांस्कृतिक पहचान और ऐतिहासिक व्यापारिक विरासत को दर्शाती हैं।


28 थीम आधारित स्टॉल, लाइव डेमो और पारंपरिक स्वाद का संगम

ओडिशा पवेलियन में कुल 28 थीमेटिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें विभिन्न सरकारी विभाग, साझेदार संस्थाएं, हथकरघा–हस्तशिल्प, ORMAS के ग्रामीण उत्पाद, एवं महिला स्वयं सहायता समूह (WSHG) द्वारा निर्मित वस्तुएँ प्रदर्शित हैं।

पटचित्र, तारकसी, सबई घास शिल्प और लाख की कला के लाइव प्रदर्शन आगंतुकों का विशेष आकर्षण बने हुए हैं।

वहीं ओडिशा की पहचान बन चुके रसगुला, छेना पोड़ा और अन्य देशी ऑर्गेनिक व्यंजनों का स्वाद भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।


 

(PNS)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button