रायगड़ा
आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा— पद्मपुर BDO ने की विस्तृत बैठक

PNS Bureau : ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO), पद्मपुर ने आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत सभी सेक्टरों के Key Performance Indicators (KPIs) की प्रगति का आकलन करने हेतु सभी लाइन विभागों के अधिकारियों, संबंधित विभागीय कर्मियों एवं बैंकर्स के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की।
बैठक में सैक्टर-वार एवं संकेतक-वार प्रगति, मौजूद गैप, तथा आवश्यक हस्तक्षेपों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही, प्रदर्शन में सुधार को समझने और लक्षित रणनीतियाँ तैयार करने के लिए डेल्टा रैंकिंग के रुझानों का विस्तृत विश्लेषण भी प्रस्तुत किया गया।
BDO ने संबंधित सभी विभागों को निर्देशित किया कि शेष बचे सभी KPIs की पूर्ण संतृप्ति (saturation) सुनिश्चित की जाए, ताकि आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के लक्ष्य समयबद्ध रूप से पूरे किए जा सकें।(PNS)



