ब्रेकिंग
चमेली ओड़ा को न्याय दिलाने की मांग पर 17 जून को केंद्रापाड़ा जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगा यु... विश्व पर्यावरण दिवस पर IWWA ओडिशा सेंटर का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का बड़ा फैसला: चावल मिलिंग शुल्क दोगुना, किसानों से धान खरीद होगी और सुचार... ओडिशा और जापान के तोत्तोरी प्रांत के बीच मैत्री समझौते पर चर्चा, आर्थिक एवं सांस्कृतिक सहयोग को मिले... नीट (यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए आवश्यक न... इजरायली स्टार्टअप ‘शिफ्टर्स’ ने जुटाए 1.02 करोड़ डॉलर, एआई-संचालित स्वायत्त रोबोटिक टीमों के विकास क... ईएसआईसी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीबीएस, बीडीएस और बी.एससी. नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश ... अफ्रीका में इबोला से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामाफो... जापानी फ्रूट सैंडो बना रहा है गर्मियों को खास, स्वाद के साथ कला का अनोखा संगम कैंसर केवल शारीरिक नहीं, मानसिक और भावनात्मक चुनौती भी: मरीजों और देखभालकर्ताओं के लिए व्यापक सहयोग ...
नबरंगपुर

नबरंगपुर जिले में ‘एकता पदयात्रा’ का भव्य शुभारंभ — पहले दिन उत्साहपूर्ण सहभागिता

विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद श्री बलभद्र मांझी

PNS Bureau ,नबरंगपुर, 18 नवम्बर 2025:
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राज्य सरकार के खेल एवं युवा सेवा विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम “एकता पदयात्रा” का आज नबरंगपुर जिले में भव्य शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल एवं जनशिक्षा विभाग के मंत्री श्री नित्यानंद गोंड सम्मिलित हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद श्री बलभद्र मांझी, सम्मानित अतिथि के रूप में नबरंगपुर विधायक श्री गौरीशंकर मांझी तथा पूर्व सांसद श्री परशुराम मांझी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने पापड़ाहांडी स्थित शहीद मीनार स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और एकता पदयात्रा में शामिल हुए।

प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की व्यापक भागीदारी

पदयात्रा में अन्य प्रमुख अधिकारियों में शामिल थे—
अतिरिक्त जिलाधिकारि (सामान्य) तपन कुमार खुँटिया,
अतिरिक्त जिलाधिकारि (राजस्व) विश्वजीत बर्मन,
मुख्य विकास अधिकारी, जिला परिषद विरंचि नारायण दरवां,
उप जिलाधिकारि प्रकाश कुमार मिश्रा,
समाजसेवी कुंज बिहारी दास,
PA ITDA राजीव साहू,
DWO रवीन्द्र पालका,
DIPRO मनोज बेहेरा,
DEO छत्रपति साहू,
BDO नदाहांडी क्षीरोद चंद्र साहू,
BDO तेनतुलिखुंटि मनोज पाणिग्राही,
BDO नबरंगपुर सुनील खुरा,
DCO घासिया हरिजन, खेल अधिकारी सुसांत नायक,
अन्य विभागीय अधिकारी, विद्यालय–महाविद्यालय के छात्र–छात्राएँ, स्वयंसेवी संगठन, युवा, SHG महिलाएँ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पत्रकार व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग।

पदयात्रा में पाइक अखाड़ा, विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने अपने युद्धकौशल व नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। लगभग 15 किमी की पदयात्रा के बाद जुलूस RCD PM श्री उच्च विद्यालय के खेल मैदान में पहुँचा जहाँ सभा आयोजित की गई।

एकता, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी का संदेश

सभा में मुख्य अतिथि मंत्री श्री नित्यानंद गोंड ने युवाओं को सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाने, देशसेवा में योगदान देने और स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान किया।

सांसद बलभद्र मांझी ने प्रधानमंत्री के “एक भारत–आत्मनिर्भर भारत” संकल्प को आगे बढ़ाने, स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और समृद्ध भारत के निर्माण में सामूहिक सहयोग पर बल दिया।

विधायक गौरीशंकर मांझी ने देश की एकता, सद्भाव, राष्ट्रीय एकजुटता और भाईचारे के संदेश को आगे बढ़ाने तथा सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरित होने की अपील की।

मंत्री श्री गोंड ने मंच से “स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और आत्मनिर्भर भारत” का संकल्प भी सभी उपस्थित लोगों से दिलवाया।

प्रतियोगिताएँ, सम्मान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ

हाई स्कूल स्तर की निबंध, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।

DIPRO मनोज बेहेरा ने पापड़ाहांडी शहीद मीनार सभा एवं RCD हाई स्कूल सभा का संचालन किया, जबकि जिला संस्कृति अधिकारी घासिया हरिजन ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन किया।
जिला खेल अधिकारी सुसांत नायक ने पूरे कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग प्रदान किया।(PNS)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button