ब्रेकिंग
चमेली ओड़ा को न्याय दिलाने की मांग पर 17 जून को केंद्रापाड़ा जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगा यु... विश्व पर्यावरण दिवस पर IWWA ओडिशा सेंटर का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का बड़ा फैसला: चावल मिलिंग शुल्क दोगुना, किसानों से धान खरीद होगी और सुचार... ओडिशा और जापान के तोत्तोरी प्रांत के बीच मैत्री समझौते पर चर्चा, आर्थिक एवं सांस्कृतिक सहयोग को मिले... नीट (यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए आवश्यक न... इजरायली स्टार्टअप ‘शिफ्टर्स’ ने जुटाए 1.02 करोड़ डॉलर, एआई-संचालित स्वायत्त रोबोटिक टीमों के विकास क... ईएसआईसी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीबीएस, बीडीएस और बी.एससी. नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश ... अफ्रीका में इबोला से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामाफो... जापानी फ्रूट सैंडो बना रहा है गर्मियों को खास, स्वाद के साथ कला का अनोखा संगम कैंसर केवल शारीरिक नहीं, मानसिक और भावनात्मक चुनौती भी: मरीजों और देखभालकर्ताओं के लिए व्यापक सहयोग ...
खेल

ऑक्शन की तारीख तय: IPL के अगले सीजन के लिए दिसंबर में लगेगी बोली, जानें रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की अंतिम तिथि

IPL Auction: आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन कब होगा, उसकी तारीख सामने आ चुकी है. इसके अलावा खिलााड़ियों के रिटेंशन को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2026 का ऑक्शन इस साल दिसंबर में होगा. ये ऑक्शन दिसंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में हो सकता है. ज्यादा उम्मीद है कि 13 से 15 दिसंबर के बीच ऑक्शन हो सकता है. वहीं फ्रेंचाइजियों के पास खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर तक होगी.

कहां होगा IPL 2026 का ऑक्शन?

अब सवाल है कि अगले आईपीएल का ऑक्शन कहां होगा? क्रिकबज की मानें तो फिलहाल इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है कि ऑक्शन देश में होगा या पिछले दो सीजन की तरह विदेश में. आईपीएल 2023 का ऑक्शन दुबई में हुआ था. वहीं आईपीएल 2024 का ऑक्शन जेद्दा में कराया गया था. फ्रेंचाइजी से जुड़े सूत्रों के हवाले रिपोर्ट में लिखा गया कि हैरानी नहीं होगी अगर BCCI इस बार मिनी ऑक्शन भारत में ही कराए. हालांकि, इस पर फैसला होना अभी बाकी है.

रिटेंशन की डेडलाइन

आईपीएल 2026 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजियों के पास खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर की है. उस दिन तक सभी फ्रेंचाइजियों को अपने रिटेन खिलाड़ियों के नाम देने होंगे. रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई और राजस्थान फ्रेंचाइजी को छोड़कर दूसरी फ्रेंचाइजियों के अपने ज्यादा खिलाड़ियों को रिलीज करने की उम्मीद ना के बराबर है.

CSK और RR इन्हें कर सकते हैं रिलीज

रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स से रिलीज होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दीपक हुड्डा, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, सैम करन और डेवन कॉनवे का नाम हो सकता है. इसके अलावा अश्विन के संन्यास के बाद उसके पर्स में एक मोटी रकम बची है.वहीं राजस्थान रॉयल्स वानिंदु हसारंगा और महीश तीक्षणा जैसे स्पिनर को रिलीज कर सकती है. इनके अलावा संजू सैमसन भी अगले सीजन में RR का हिस्सा नहीं होंगे. ये दोनों टीमें पिछले सीजन के पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचले पायदान पर रही थीं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button