ब्रेकिंग
दोनों कमाते हैं, तो रिश्ते में भी हो बराबरी: कामकाजी पति-पत्नी ऐसे बनाए रखें प्यार और तालमेल टेक्सटाइल रिसर्च को मिलेगी नई रफ्तार, सरकार का जोर ‘लैब से बाजार’ तक पहुंचाने पर रामकृष्ण हेगड़े की जन्मशती पर उपराष्ट्रपति का नमन, बोले—‘महान संस्थान निर्माता पीढ़ियों को बदलते हैं... फसल पर मौसम की मार से किसानों को सुरक्षा कवच, PMFBY ने 10 साल में बनाया बड़ा भरोसा कैबिनेट ने 'आत्मनिर्भर भारत' के लिए राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति-2026 (NIPU-2026) को दी मंजूरी कोच्चि में 20 से 23 जुलाई तक 'ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2' की मेजबानी करेगा भारतीय नौसेना पीडीयूएनएएसएस में क्षेत्रीय श्रम आयुक्तों (केंद्रीय) के लिए 'रिकवरी मैनेजमेंट' पर तीन दिवसीय प्रशिक्... चमेली ओड़ा को न्याय दिलाने की मांग पर 17 जून को केंद्रापाड़ा जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगा यु... विश्व पर्यावरण दिवस पर IWWA ओडिशा सेंटर का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का बड़ा फैसला: चावल मिलिंग शुल्क दोगुना, किसानों से धान खरीद होगी और सुचार...
बिहार

दीघा से महागठबंधन उम्मीदवार दिव्या गौतम ने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी से मुलाकात कर मांगा जीत का आशीर्वाद कहा – बिहार में महागठबंधन की लहर, बदलाव तय है

PNS Bureau:- राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की दीघा विधानसभा सीट से उम्मीदवार दिव्या गौतम ने आज पटना स्थित आवास पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दीघा विधानसभा क्षेत्र से अपनी जीत का आशीर्वाद प्राप्त किया और दोनों वरिष्ठ नेताओं से समर्थन का आह्वान किया।

दिव्या गौतम ने मुलाकात के बाद कहा कि “इस बार पूरे बिहार में महागठबंधन की लहर चल रही है। जनता बदलाव चाहती है और श्री तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनना तय है।”

उन्होंने दीघा के मतदाताओं से अपील की कि वे 6 नवंबर को होने वाले मतदान में ईवीएम के सीरियल नंबर 1 पर तीन तारों वाले झंडा छाप पर बटन दबाकर महागठबंधन को जिताएं।


दीघा विधानसभा सीट का पृष्ठभूमि :

दीघा विधानसभा क्षेत्र पटना जिला में स्थित है और राजधानी पटना का एक प्रमुख शहरी निर्वाचन क्षेत्र है। यह सीट 2010 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी। इस क्षेत्र में राजधानी के नए विकसित इलाके, आवासीय कॉलोनियाँ, मध्यमवर्गीय बस्तियाँ और बड़ी संख्या में युवा मतदाता हैं।

  • विधानसभा क्षेत्र: दीघा (संख्या 183)
  • लोकसभा क्षेत्र: पटना साहिब
  • वर्तमान विधायक (2020 चुनाव): संजीव चौरसिया (भाजपा)
  • मुख्य मुकाबला: राजद बनाम भाजपा
  • मतदाता प्रोफ़ाइल: लगभग 3.5 लाख मतदाता, जिनमें युवाओं और शहरी पेशेवरों की बड़ी संख्या है।

दीघा सीट को हमेशा से “हाई प्रोफाइल” माना जाता है, क्योंकि यह पटना के प्रशासनिक और राजनीतिक गतिविधियों के करीब है। इस बार राजद ने दिव्या गौतम को मैदान में उतारकर युवाओं और महिलाओं को साधने की रणनीति अपनाई है।


महागठबंधन की उम्मीदें

महागठबंधन इस सीट को शहरी विकास, रोजगार और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर फोकस कर जीतने की रणनीति बना रहा है। दिव्या गौतम के अनुसार, “दीघा के लोग विकास चाहते हैं, सिर्फ वादे नहीं। हमारी सरकार बनने पर हर वर्ग को सम्मान और रोजगार का भरोसा मिलेगा।”(PNS)

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button