ब्रेकिंग
चमेली ओड़ा को न्याय दिलाने की मांग पर 17 जून को केंद्रापाड़ा जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगा यु... विश्व पर्यावरण दिवस पर IWWA ओडिशा सेंटर का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का बड़ा फैसला: चावल मिलिंग शुल्क दोगुना, किसानों से धान खरीद होगी और सुचार... ओडिशा और जापान के तोत्तोरी प्रांत के बीच मैत्री समझौते पर चर्चा, आर्थिक एवं सांस्कृतिक सहयोग को मिले... नीट (यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए आवश्यक न... इजरायली स्टार्टअप ‘शिफ्टर्स’ ने जुटाए 1.02 करोड़ डॉलर, एआई-संचालित स्वायत्त रोबोटिक टीमों के विकास क... ईएसआईसी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीबीएस, बीडीएस और बी.एससी. नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश ... अफ्रीका में इबोला से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामाफो... जापानी फ्रूट सैंडो बना रहा है गर्मियों को खास, स्वाद के साथ कला का अनोखा संगम कैंसर केवल शारीरिक नहीं, मानसिक और भावनात्मक चुनौती भी: मरीजों और देखभालकर्ताओं के लिए व्यापक सहयोग ...
मुख्य खबर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिली विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम

 

PNS Bureau | 6 NOV 2025: आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में भेंट की।

राष्ट्रपति ने टीम की प्रत्येक सदस्य को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया है। देश और विदेश में करोड़ों भारतीय इस गौरवशाली जीत का जश्न मना रहे हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि यह टीम भारत का प्रतिबिंब है। ये खिलाड़ी अलग-अलग क्षेत्रों, सामाजिक पृष्ठभूमियों और परिस्थितियों से आती हैं, लेकिन जब वे मैदान में उतरती हैं, तो एकजुट होकर “टीम इंडिया” बन जाती हैं। यह टीम भारत के सर्वश्रेष्ठ स्वरूप को प्रदर्शित करती है।

उन्होंने कहा कि सात बार की विश्व चैंपियन और अपराजित ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराकर फाइनल में शानदार जीत दर्ज करना भारतीय खिलाड़ियों की क्षमता और आत्मविश्वास का प्रमाण है। कठिन मुकाबले में बड़े अंतर से जीतना टीम इंडिया की उत्कृष्टता का यादगार उदाहरण है।

राष्ट्रपति ने कहा कि यह टीम अब देशभर की युवतियों और बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिस समर्पण और साहस से खिलाड़ियों ने इतिहास रचा है, उसी भावना से वे भविष्य में भी भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी।

राष्ट्रपति ने कहा कि खिलाड़ियों ने उम्मीद और निराशा के उतार-चढ़ाव का अनुभव किया होगा, लेकिन वे सभी चुनौतियों पर विजय पाने में सफल रहीं। न्यूजीलैंड पर जीत के बाद पूरे देश को भरोसा था कि हमारी बेटियाँ विजयी होंगी।

उन्होंने टीम की कड़ी मेहनत, उत्कृष्ट खेल कौशल, दृढ़ निश्चय और परिवारों तथा देशवासियों के आशीर्वाद को उनकी सफलता का आधार बताया। राष्ट्रपति ने टीम के मुख्य कोच, बॉलिंग कोच, फील्डिंग कोच और सपोर्ट स्टाफ की भी सराहना की और कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण ने इस उपलब्धि को संभव बनाया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने सभी खिलाड़ियों और कोचिंग टीम को शुभकामनाएँ दीं कि वे आगे भी भारतीय क्रिकेट के लिए नए कीर्तिमान स्थापित करें।  (PNS)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button