ब्रेकिंग
चमेली ओड़ा को न्याय दिलाने की मांग पर 17 जून को केंद्रापाड़ा जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगा यु... विश्व पर्यावरण दिवस पर IWWA ओडिशा सेंटर का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का बड़ा फैसला: चावल मिलिंग शुल्क दोगुना, किसानों से धान खरीद होगी और सुचार... ओडिशा और जापान के तोत्तोरी प्रांत के बीच मैत्री समझौते पर चर्चा, आर्थिक एवं सांस्कृतिक सहयोग को मिले... नीट (यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए आवश्यक न... इजरायली स्टार्टअप ‘शिफ्टर्स’ ने जुटाए 1.02 करोड़ डॉलर, एआई-संचालित स्वायत्त रोबोटिक टीमों के विकास क... ईएसआईसी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीबीएस, बीडीएस और बी.एससी. नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश ... अफ्रीका में इबोला से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामाफो... जापानी फ्रूट सैंडो बना रहा है गर्मियों को खास, स्वाद के साथ कला का अनोखा संगम कैंसर केवल शारीरिक नहीं, मानसिक और भावनात्मक चुनौती भी: मरीजों और देखभालकर्ताओं के लिए व्यापक सहयोग ...
बिहार

बिहार चुनाव 2025 : विकास, सुशासन और स्थिरता के प्रतीक के रूप में NDA पर जनता का विश्वास — धर्मेंद्र प्रधान

PNS Bureau :-केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं बिहार चुनाव प्रभारी श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज पटना में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान पूर्व आयोजित एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए विकास, सुशासन और स्थिरता के साथ जनता के विश्वास का प्रतीक बन चुका है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में एक सशक्त, संगठित और जन-आधारित चुनाव अभियान चलाया जा रहा है। एक ओर एनडीए ने अपने ठोस कार्यों और विकास की उपलब्धियों से जनता के बीच विश्वास कायम किया है, वहीं दूसरी ओर महागठबंधन की दिशा और उद्देश्य दोनों ही अस्पष्ट हैं। बिहार की जनता भली-भांति जानती है कि “जंगलराज” और झूठे वादों की राजनीति से राज्य का भला कभी नहीं हो सकता।

श्री प्रधान ने कहा कि एनडीए का संकल्प पत्र “विकसित बिहार” की रूपरेखा है। इसमें एक ऐसे बिहार के निर्माण का विजन है जो नई अर्थव्यवस्था, कृषि, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।

संकल्प पत्र में प्रमुख घोषणाएं —

  • 1 करोड़ से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी व रोजगार अवसर।
  • किसानों के लिए सभी फसलों पर एमएसपी की गारंटी।
  • किसान सम्मान निधि की राशि ₹6,000 से बढ़ाकर ₹9,000 वार्षिक करने का वादा।
  • 50 लाख नए पक्के घरों का निर्माण।
  • 1 करोड़ ‘लक्षपति दीदी’ तैयार करने का लक्ष्य।
  • शिक्षा क्षेत्र में ₹5,000 करोड़ की राशि से प्रमुख स्कूलों का नवीनीकरण।
  • धार्मिक व सांस्कृतिक विकास के तहत माता जानकी के जन्मस्थान को ‘सीतापुरम’ के रूप में वैश्विक आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की योजना।
  • पटना, दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तथा इन शहरों में मेट्रो प्रोजेक्ट जैसी योजनाएं शामिल।

श्री प्रधान ने कहा कि यह संकल्प पत्र किसानों के सशक्तिकरण, गरीबों व पिछड़ों के कल्याण, युवाओं के उज्जवल भविष्य, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के साथ बिहार के सर्वांगीण विकास की गारंटी देता है।

केंद्रीय मंत्री ने अंत में बिहारवासियों से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अधिकाधिक संख्या में मतदान करें और अपने मताधिकार का प्रयोग कर विकास, सुशासन और स्थिरता के इस अभियान को और अधिक मजबूत बनाएं।(PNS)

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button