ब्रेकिंग
दोनों कमाते हैं, तो रिश्ते में भी हो बराबरी: कामकाजी पति-पत्नी ऐसे बनाए रखें प्यार और तालमेल टेक्सटाइल रिसर्च को मिलेगी नई रफ्तार, सरकार का जोर ‘लैब से बाजार’ तक पहुंचाने पर रामकृष्ण हेगड़े की जन्मशती पर उपराष्ट्रपति का नमन, बोले—‘महान संस्थान निर्माता पीढ़ियों को बदलते हैं... फसल पर मौसम की मार से किसानों को सुरक्षा कवच, PMFBY ने 10 साल में बनाया बड़ा भरोसा कैबिनेट ने 'आत्मनिर्भर भारत' के लिए राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति-2026 (NIPU-2026) को दी मंजूरी कोच्चि में 20 से 23 जुलाई तक 'ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2' की मेजबानी करेगा भारतीय नौसेना पीडीयूएनएएसएस में क्षेत्रीय श्रम आयुक्तों (केंद्रीय) के लिए 'रिकवरी मैनेजमेंट' पर तीन दिवसीय प्रशिक्... चमेली ओड़ा को न्याय दिलाने की मांग पर 17 जून को केंद्रापाड़ा जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगा यु... विश्व पर्यावरण दिवस पर IWWA ओडिशा सेंटर का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का बड़ा फैसला: चावल मिलिंग शुल्क दोगुना, किसानों से धान खरीद होगी और सुचार...
ओड़िशा

‘वंदे मातरम’ सिर्फ़ गीत नहीं, राष्ट्रप्रेम, त्याग और वीरता का प्रतीक: मुख्यमंत्री मोहन चरण मज़ी

 

‘वंदे मातरम’ सिर्फ़ गीत नहीं, राष्ट्रप्रेम, त्याग और वीरता का प्रतीक: मुख्यमंत्री मोहन चरण मज़ी

PNS Bureau/ 7th. Nov.2025 :- भुवनेश्वर। ‘वंदे मातरम’ सिर्फ़ एक गीत नहीं, बल्कि यह राष्ट्रप्रेम, त्याग और वीरता का प्रतीक है। बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास आनंद मठ से उत्पन्न यह गीत स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशवासियों के मन में जागृति, उत्साह और क्रांतिकारी भावना जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया था — यह बात मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण मज़ी ने आज लोक सेवा भवन में आयोजित राज्यस्तरीय राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150वें कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर कही।

सूत्रों के अनुसार, लोक सेवा भवन प्रांगण में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का उद्घाटन दिल्ली से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री मज़ी ने भी राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के सामूहिक गान में भाग लिया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस गीत की लोकप्रियता और प्रभाव को देखकर अंग्रेज़ शासकों ने ‘वंदे मातरम’ पर प्रतिबंध लगा दिया था, जो इसकी शक्ति का स्पष्ट प्रमाण है। उन्होंने कहा — “हम चाहे किसी भी भाषा, धर्म या क्षेत्र के हों, देशप्रेम के बिना राष्ट्र की उन्नति असंभव है। वंदे मातरम हमारे हृदयों में देशभक्ति की अग्नि को फिर से प्रज्वलित करता है।”

उन्होंने आगे कहा कि युवाओं, बच्चों और छात्रों में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए यह वर्षव्यापी आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम सब कश्मीर से कन्याकुमारी तक सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम’ गा रहे हैं, जिसका प्रभाव दूरगामी होगा, विशेष रूप से युवा वर्ग पर। आने वाले दिनों में यह राष्ट्रवाद को एक नई परिभाषा देगा।

उन्होंने बताया कि आने वाले एक वर्ष तक सभी जिलों में स्कूल, कॉलेज, सरकारी एवं निजी संगठनों के माध्यम से सामूहिक गान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जागरूकता अभियानों का आयोजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने आह्वान किया — “आइए, हम सब इस वर्षव्यापी कार्यक्रम में भाग लें। आज से इसकी शुभ शुरुआत हो गई है। पूरे वर्ष होने वाले आयोजनों में भाग लेकर हम भारत माता की महिमा को विश्वभर में फैलाएँ।”

कार्यक्रम में मुख्य सचिव श्री मनोज आहूजा, विकास आयुक्त श्रीमती अनु गर्ग, ओड़िया भाषा, साहित्य एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. विजय केतन उपाध्याय सहित सभी विभागीय सचिव, वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर उत्कल संगीत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गान प्रस्तुत किया।(PNS)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button